Tuesday, 2 October 2018

चौधरी चरण सिंह की स्मृति स्थल पर खत्म हुई किसान क्रांति पदयात्रा


READ MORE

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले ‘किसान क्रांति पदयात्रा’ दिल्ली के किसान घाट पहुंचने के बाद मंगलवार आधी रात के बाद खत्म हो गई. इससे पहले किसान क्रांति यात्रा को पुलिस ने यूपी-दिल्ली बॉर्डर पर रोक दिया था. लेकिन देर रात किसानों को दिल्ली में एंट्री की इजाजत मिल गई है, जिसके बाद वे पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह की स्मृति स्थल किसान घाट पहुंचे.इससे पहले दिन में गाजीपुर के पास पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े. किसानों की कुल 11 मांगें थी, लेकिन सरकार ने अब तक 7 मुद्दों पर हामी भरी है. 4 मुद्दे अभी भी अटके हैं.


इसको लेकर पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के अध्यक्ष राकेश सिंह टिकैत ने कहा कि सरकार की मंशा किसानों की बात मानने की नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार के साथ वार्ता नाकाम रही.




कब शुरू हुई थी किसान क्रांति पद यात्रा?
किसानों की ये पदयात्रा 23 सितंबर को हरिद्वार से शुरू हुई थी, जो 2 अक्टूबर को दिल्ली के ‘किसान घाट’ पर खत्म होनी थी. लेकिन, सरकार ने मंगलवार को एहतिहात के तौर किसानों को दिल्ली में दाखिल होने से रोक दिया. जिसके बाद बड़ी तादात में ये किसान दिल्ली-यूपी बॉर्डर और गाजीपुर इलाके में डटे रहे. हालांकि देर रात किसानों को दिल्ली में एंट्री की इजाजत मिल गई.


कृषि राज्य मंत्री ने किसानों की मांगों को आगे बढ़ाने का दिया भरोसा
दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों से मिलने के बाद केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किसानों को भरोसा दिलाया कि वो उनकी मांगों को आगे बढ़ाएंगे. शेखावत ने कहा, ‘हम एनजीटी के इस आदेश को लेकर अदालत में जाएंगे कि 10 साल से पुराने ट्रैक्टरों और वाहनों पर पाबंदी लगनी चाहिए.’ खेतिहर मजदूरी के संबंध में किसानों की समस्या पर मंत्री ने कहा कि सरकार इस समस्या के समाधान के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के लिहाज से न्यूनतम वेतन के नियमों में कुछ बदलाव लाने पर विचार करेगी.


शेखावत ने कहा, ‘सरकार ने खेतिहर मजदूरी के मुद्दे पर विचार के लिए छह मुख्यमंत्रियों की समिति बनाई है. समिति मनरेगा को खेती से जोड़ने पर बातचीत कर रही है.’ उन्होंने किसानों से कहा, ‘केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की तरफ से मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि मैं इस समिति में किसानों के हितों की बात रखूंगा और मनरेगा को खेती से जोड़ने के लिए जो भी बदलाव जरूरी होंगे, किये जाएंगे.’


ये भी पढ़ें- किसान आंदोलन: किसान नेता नरेश टिकैत ने कहा हम सरकार के आश्वासन से संतुष्ट नहीं


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/team-india-wankhede-mahendra-singh-dhoni-virat-kohli-chris-gayle-india-vs-wi-icc-t20-world-cup-465175.html

No comments:

Post a Comment