Saturday, 27 October 2018

नेत्रहीन थी बेटी इसलिए मां ने नदी में फेंक दिया


READ MORE

पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्धमान जिले के कटवा से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला पर अपनी ही बेटी की हत्या की करने की कोशिश का आरोप लगा है. महिला पर आरोप है कि बेटी की हत्या के लिए उसने उसे नदी में फेंक दिया. आरोप है कि महिला की बेटी नेत्रहीन थी इसलिए उसने उसे नदी में फेंक दिया.बताया जा रहा है कि जिस वक्त महिला ने बेटी को नदी में फेंका, बच्ची के पिता, दादा और दादी महिला के साथ में थे. हालांकि बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया गया है और चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.


घटना के बारे में पूछे जाने पर आरोपी महिला ने बताया कि बेटी के नेत्रहीन होने के चलते परिवार लगातार उसपर दबाव बना रहा था, जिस कारण वह घटना को अंजाम देने के लिए मजबूर हुई. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है.


(न्यूज18 बांग्ला के इनपुट के साथ) ये भी पढ़ें: झाड़ियों में मिली दो दिन की नवजात बच्ची, चींटियों के काटने की वजह से हालत नाजुक


ये भी पढ़ें: PHOTOS: झांसी में ड्यूटी के साथ ‘मां’ का फर्ज निभाती महिला कांस्टेबल


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/jZXhcdvqmUw/story01.htm

No comments:

Post a Comment