Wednesday, 3 October 2018

कोर्ट में टी-शर्ट, जींस पहनकर आए पासपोर्ट अधिकारी, जज ने लगाई फटकार


READ MORE

दिल्ली हाई कोर्ट ने अदालत में उचित कपड़े में नहीं आने पर दो पासपोर्ट अधिकारियों को बुधवार को फटकार लगा दी. साल 1997 के उपहार सिनेमा अग्निकांड से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस नज्मी वजीरी ने देखा कि एक अधिकारी टी-शर्ट पहनकर आए हैं, जबकि दूसरे अधिकारी ने जींस और फॉर्मल शर्ट पहन रखी है. शर्ट के बटन सीने तक खुले होने के कारण सोने की चेन भी साफ नजर आ रही थी.नाराज न्यायाधीश ने पूछा, ‘इस तरह अदालत में कैसे आ सकते हैं? क्या वह इसी तरह ऑफिस जाते हैं. क्या इसी तरह के कपड़े में अदालत आया जाता है ?’


अदालत ने पासपोर्ट प्राधिकार के वकील से पूछा कि किस तरह वह ऐसे परिधान में अधिकारी को अदालत लेकर आए.


न्यायाधीश ने कहा, ‘वह भारत सरकार के अधिकारी हैं. अदालत की गरिमा होती है और इसे बनाए रखना चाहिए.’


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/shooting-place-in-london-452244.html

No comments:

Post a Comment