Sunday, 28 October 2018

अयोध्या की विवादित जगह पर बौद्ध क्यों कर रहे हैं दावा?


READ MORE

राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट में बौद्धों के दावे की भी सुनवाई होगी. बौद्धों के दावे पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका स्वीकार हो गई है. याचिकाकर्ता विनीत कुमार मौर्य ने दावा किया है कि विवादित जमीन पर मंदिर, मस्जिद नहीं, बौद्ध धर्म से जुड़ा ढांचा था. आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) की खुदाई में मिले गोलाकार स्तूप, दीवार और खंभे बौद्ध विहार की विशिष्टता हैं न कि मंदिर या मस्जिद की. याचिकाकर्ता अयोध्या का ही रहने वाला है.सुनवाई के लिए मौर्य भी इस वक्त दिल्ली में हैं. मौर्य ने न्यूज18 हिंदी से बातचीत में दावा किया कि वो इस मामले में तीसरे पक्षकार हैं. उन्होंने कहा, “अयोध्या में मंदिर-मस्जिद से पहले बौद्ध स्थल था. एएसआई द्वारा उस जगह पर की गई खुदाई के आधार पर मैंने यह दावा किया है. एएसआई ने विवादित स्थल पर चार बार खुदाई करवाई थी. जिसमें पता चला है कि वहां ऐसे स्तूप, दीवार और खंभे थे, जो बौद्ध विहार की निशानी हैं.”


अयोध्या, Ayodhya,मंदिर-मस्जिद विवाद, mandir-masjid dispute, राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद, Ram mandir-Babri masjid dispute,बाबर, Babur, बौद्ध, Buddh,बौद्ध विहार, Buddh vihar, सुप्रीम कोर्ट, supreme court, विश्व हिंदू परिषद, VHP, जैन धर्म, विनीत कुमार मौर्य, vineet kumar maurya,अखिल भारत हिंदू महासभा, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, Saket, साकेत, आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, एएसआई, Archaeological Survey of India, ASI,अयोध्या विवाद स्थल, राम जन्म भूमि, Ayodhya land dispute site, Ram Janmabhoomi         अयोध्या: विवादित स्थल पर बौद्धों का भी दावा


मौर्य ने कहा, “वहां 50 गड्ढों की खुदाई हुई है. जिसमें किसी भी मंदिर या हिंदू धर्म से संबंधित ढांचे के अवशेष नहीं मिले हैं. पुरातात्विक स्रोतों, चीनी यात्रियों (फाह्यान, ह्वेनसांग) के यात्रा वृतांतों, बौद्ध साहित्यों (त्रिपिटक) के अनुसार अयोध्या की विवादित भूमि एक बौद्ध स्थल है. अयोध्या को हम साकेत मानते हैं. वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर ही कोर्ट ने हमारी याचिका स्वीकार की है.”इसे भी पढ़ें: अयोध्या मामला: आजाद भारत में 68 साल से चल रही सुनवाई, अभी तक आए मात्र 2 फैसले


मंदिर-मस्जिद विवाद के बीच दावा किया गया है कि राजा प्रसेनजीत के समय अयोध्या (साकेत) कहलाता था. अयोध्या बौद्ध धर्म का बड़ा केंद्र रहा है. यह शहर श्रावस्ती, कुशीनगर जैसे बौद्ध केंद्रों के पास बसा है. मौर्य ने अदालत से अपील की है कि वह इस विवादित जगह को कुशीनगर, सारनाथ, श्रावस्ती और कपिलवस्तु की तरह बौद्ध विहार घोषित करे.


अयोध्या, Ayodhya,मंदिर-मस्जिद विवाद, mandir-masjid dispute, राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद, Ram mandir-Babri masjid dispute,बाबर, Babur, बौद्ध, Buddh,बौद्ध विहार, Buddh vihar, सुप्रीम कोर्ट, supreme court, विश्व हिंदू परिषद, VHP, जैन धर्म, विनीत कुमार मौर्य, vineet kumar maurya,अखिल भारत हिंदू महासभा, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, Saket, साकेत, आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, एएसआई, Archaeological Survey of India, ASI,अयोध्या विवाद स्थल, राम जन्म भूमि, Ayodhya land dispute site, Ram Janmabhoomi      क्या अयोध्या बौद्धों की नगरी थी?


इस मामले में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन हमसे पहले ही कह चुके हैं, “अयोध्या बहुत सारे संप्रदायों की पवित्र भूमि है, वो बौद्धों की भी है, जैनियों की भी है. हमें बौद्धों के दावे से कोई परेशानी नहीं है. वहां पर सवाल ये है कि बाबर का कुछ रहेगा या नहीं. बाकी से कोई दिक्कत नहीं है. बाकी तो हम बैठकर समाधान कर लेंगे. वहां बाबर का अवशेष नहीं रहना चाहिए. अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनना चाहिए. भगवान बुद्ध विष्णु के अवतार थे और भगवान राम भी विष्णु के अवतार थे.”


पढ़ें- राम मंदिर शिलान्‍यास: जब एक ब्राह्मण ने छुए दलित के पैर


शहीद या पीड़ित : कोठारी बंधु, जिन्‍होंने राम मंदिर के लिए लगा दी पूरी जिंदगी


राम मंदिर पर अदालत में फैसला विपरीत आया तो कानून लाकर करेंगे निर्माण: केशव प्रसाद मौर्य

No comments:

Post a Comment