Monday, 1 October 2018

अन्‍ना हजारे ने आंदोलन किया स्‍थगित, लोकपाल की नियुक्‍ति पर बनी बात


READ MORE

सामाजिक कार्यकर्ता अन्‍ना हजारे ने मंगलवार से शुरू होने वाले अनशन को स्‍थगित कर दिया है. अन्‍ना हजारे लोकपाल की नियुक्‍ति और किसानों के समर्थन मूल्‍य की मांग को लेकर आज (गांधी जयंती) के मौके पर अनशन पर बैठने वाले थे. बताया जाता है कि महाराष्‍ट्र के मंत्री गिरीश महाजन के साथ वार्ता के बाद अन्‍ना हजारे ने आंदोलन को स्‍थगित कर दिया.कुछ दिन पहले ही अन्‍ना हजारे ने कहा था कि भाजपा के नेतृत्‍व वाली सरकार लोकपाल आंदोलन के बाद ही सत्‍ता में आई थी लेकिन इस पर अभी तक ज्‍यादा काम नहीं किया गया है. महराष्‍ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने आश्‍वासन दिया है कि लोकपाल को लेकर सरकार ने कमेटी का गठन कर लिया है और जल्‍द ही इस पर कोई फैसला लिया जा सकता है. गौरतलब है कि अन्‍ना हजारे ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर बताया था कि केंद्र सरकार ने पिछले चार सालों में लोकपाल या लोकायुक्‍त की नियुक्‍ति तक नहीं की गई है. उन्‍होंने कहा कि 16 अगस्‍त 2011 को पूरा देश लोकपाल और लोकायुक्‍त की नियुक्‍ति के लिए सड़क पर आ गया था. इस आंदोलन के बाद ही भाजपा सत्‍ता में आई लेकिन केंद्र सरकार के इस रवैये से उन्‍हें काफी निराशा हाथ लगी है.


इसे भी पढ़ें :-


अन्ना तब और अब: बहुत कठिन है डगर इस ‘आंदोलन’ की2 अक्टूबर से मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे अन्ना हजारे


Article source: http://www.jagran.com/uttar-pradesh/kanpur-city-16300184.html

No comments:

Post a Comment