Tuesday, 2 October 2018

सबरीमाला केस: केरल में महिला ने की आत्मदाह की कोशिश, अय्यप्पा भक्तों ने जाम की सड़कें


READ MORE

सबरीमाला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं को पूजा करने की अनुमति देने के सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के खिलाफ सैकड़ों अयप्पा श्रद्धालुओं ने मंगलवार को केरल के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन कर सड़कों को जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी थीं.प्रदर्शनों की शुरुआत करने वाले संगठनों में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद शामिल है, जिसकी स्थापना प्रवीण तोगड़िया ने की है.


(ये भी पढ़ें- OPINION| महिलाओं के लिए क्यों बड़ी जीत है सबरीमाला मंदिर में उनका प्रवेश)


तिरुवनंतपुरम में कार्यकर्ता सुबह 11 से 12 बजे के बीच एक प्रमुख सड़क पर एकत्र हो गए और ट्रैफिक बाधित कर दिया. हालांकि उन्होंने एंबुलेंसों और मरीजों की गाड़ियों को जाने दिया. एक महिला ने पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह करने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस ने उसे बचा लिया.(ये भी पढ़ें- सबरीमाला में महिलाओं के लिए अलग लाइन होना ‘अव्यवहारिक’: केरल सरकार)


प्रदर्शनकारियों ने तख्तियां ले रखी थीं जिनमें कहा गया था कि अदालत भगवान अयप्पा से बड़ी नहीं है. उन्होंने मांग की कि राज्य और केंद्र सरकार पुराने प्रतिबंध को बनाए रखने के लिए उपयुक्त कानून लागू करे.


अयप्पा धर्म सेना के अध्यक्ष राहुल ईश्वर ने एक मार्च का आयोजन किया. कोल्लम, अलापुझा, पलक्कड और कोच्चि में सड़कें बंद कर दी गईं.


ये भी पढ़ें-
 सबरीमाला मंदिर पर SC के फैसले से आहत होकर खुदकुशी करने जा रहा व्यक्ति गिरफ्तार
 ‘सबरीमाला पहुंचने को कोई महिला कई किलोमीटर खचाखच भीड़ में खड़ी रह सकती है?’


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/delhi-cm-arvind-kejriwal-farmers-protest-delhi-pm-modi-central-government-1533593.html

No comments:

Post a Comment