READ MORE
अमेरिका का एक शहर इन दिनों नशे में धुत्त पंछियों से परेशान है. नशे में धुत्त पक्षी गाडि़यों और खिड़कियों के शीशों व दरवाजों से टकरा रहे हैं. इसके चलते कई पक्षियों की जान भी गई है जबकि स्थानीय लोग परेशान है कि ऐसा क्यों हो रहा है. पुलिस लगातार लोगों से इनके बारे में खबर मिल रही है. यह सब हो रहा है अमेरिका के मिनिसोटा के गिलबर्ट शहर में पकी हुई बेरी(सरसफल) के चलते. पक्षी इन्हें खा रहे हैं और इससे उन्हें नशा हो रहा है.ऐसा नहीं है कि यहां पर पहली बार बेरी की फसल हो रही है. वजह यह है कि इस बार धुंध के चलते बेरी जल्दी पक गईं जबकि पक्षी अभी तक दक्षिण की ओर माइग्रेट नहीं हुए हैं. सामान्य तौर पर बेरी के पकने तक पक्षी दक्षिण की ओर चले जाते थे लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है. नशे के शिकार ज्यादातर पक्षी कम उम्र के हैं.
जानकारों का कहना है कि युवा पक्षियों के लीवर उम्रदराज पंछियों की तुलना में पकी हुई बेरी के रस को पचा नहीं पाते हैं. पुलिस का कहना है कि इस बारे में ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि जल्द ही पंछियों का नशा काफूर हो जाएगा.
पुलिस ने हालांकि कहा कि अगर पक्षी अजीब व्यवहार करते नजर आएं जैसे कि वे बिल्लियों को छेड़ रहे हो तो तुरंत फोन करें. जानकारों ने बताया कि संभव है कि पंछियों ने दक्षिण की तरफ उड़ने से पहले बेरी खाकर लंबी उड़ान के लिए चर्बी इकट्ठा करने के बारे में सोचा हो लेकिन इनके सेवन से वे नशे में आ गए. इस वजह से उनकी हालत खराब हो गई.वैसे दुनियाभर के कई हिस्सों में पंछियों के इस तरह नशे में धुत्त होने की खबर आती है. अफीम की खेती वाले इलाकों में भी तोते अक्सर इसके रस को पीछे के बाद नशे में गाफिल हो जाते हैं.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/ranaji-trophy-ravindra-jadeja-cheteshwar-pujara-saurashtra-413638.html
No comments:
Post a Comment