READ MORE
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को यहां निधन हो गया. वह 82 वर्ष के थे. उनके परिवार ने यह जानकारी दी है. खुराना के परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं. उनके एक बेटे का पिछले महीने निधन हो गया था.बीजेपी के वरिष्ठ नेता खुराना साल 1993 से साल 1996 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे थे. उन्हें साल 2004 में राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया था. खुराना के बेटे हरीश ने बताया, ‘उन्होंने यहां कीर्ति नगर स्थित आवास में रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली.’
उन्होंने कहा कि खुराना को छाती में संक्रमण था और पिछले कुछ दिनों से बुखार भी था. शनिवार सुबह से ही उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. उन्हें पांच साल पहले ब्रेन हेमरेज हुआ था और तब से वह बीमार चल रहे थे. परिवार ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: गोवा के स्वास्थ्य मंत्री बोले- पर्रिकर को पैनक्रिएटिक कैंसर, परिवार के साथ बिताना चाहते हैं वक्तकेंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया. हर्षवर्धन ने कहा, ‘बीजेपी परिवार और दिल्ली के हमारे पूर्व मुख्यमंत्री एवं बीजेपी के वरिष्ठ श्री मदनलाल खुरानाजी के परिवार को मेरी गहरी संवेदना. उनका लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया. मेरी संवेदनाएं उनके प्रियजनों के साथ हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.’
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ चुनाव: कांग्रेस के 37 प्रत्याशियों का ऐलान, जानें किसे कहां से मिला टिकट?
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/QVQrpedd0CU/story01.htm
No comments:
Post a Comment