READ MORE
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों ने शुक्रवार रात CISF के जवान पर ग्रेनेड से हमला कर दिया. इस हमले में CISF के जवान एएसआई राजेश कुमार शहीद हो गए. आतंकियों ने वगूरा नौगाम में पावर ग्रिड पर हमला करने आए थे और इसी दौरान सुरक्षा में तैनात राजेश कुमार पर ग्रेनेड फेंक कर भाग गए. इस घटना के बाद इलाके में आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है.बता दें कि जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मार गए थे जबकि सेना का एक जवान शहीद हो गया था. सैन्य प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बयान दिया था कि सोपोर अभियान में दो आतंकवादी मार गिराए गए. गोलीबारी में एक सैनिक की भी जान चली गई.
Terrorists lobbed a grenade on a CISF ASI deployed for confidence of a energy grid during Wagoora Nowgam in Srinagar, late final night. ASI Rajesh Kumar mislaid his life in a incident. Area cordoned off #JammuAndKashmir pic.twitter.com/DjezTZI6AC
— ANI (@ANI) October 27, 2018
इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शुक्रवार सुबह उत्तर कश्मीर जिले के दांगीवाचा प्रांत के पाजलपोरा गांव की घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के खोजी दल पर गोलीबारी की जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई जिससे तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया.
दक्षिण कश्मीर के त्राल इलाके में गुरुवार को आतंकवादियों की ओर से स्नाइपर राइफल से किये गए हमले में सेना का एक जवान शहीद हो गया. पिछले एक हफ्ते में यह इस तरह का दूसरा हमला है. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने लूरागाम स्थित 42 आर आर शिविर में रात लगभग नौ बजे यह हमला किया. इस हमले में सिपाही नगमसिआमलियाना शहीद हो गए.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/team-india-rajkot-ind-vs-sa-south-africa-super-game-cricket-mahendra-singh-dhoni-418071.html
No comments:
Post a Comment