READ MORE
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार ‘चैंपियंस ऑफ अर्थ’ से सम्मानित किया गया है. स्थायी विकास एवं जलवायु बदलाव के क्षेत्र में अनुकरणीय नेतृत्व और सकारात्मक कदम उठाने के लिए पीएम मोदी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया.पीएम मोदी के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को भी इस पुररस्कार के सम्मानित किया जाएगा.
बुधवार को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटारेस ने प्रधानमंत्री मोदी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया. एक सरकारी बयान के मुताबिक इस पुरस्कार की घोषणा न्यूयॉर्क में 26 सितंबर को 73वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर की गई थी.
प्रधानमंत्री मोदी को अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की पैरवी के लिए अग्रणी कार्यों तथा 2022 तक एकल उपयोग वाली सभी तरह की प्लास्टिक को भारत से हटाने के संकल्प के कारण नेतृत्व श्रेणी में चुना गया है.बता दें कि ‘चैंपियंस ऑफ अर्थ’ पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र की महासभा द्वारा दिया जाता है. यह पुरस्कार सरकार, सिविल सोसाइटी एवं निजी क्षेत्र में ऐसे असाधारण नेताओं को दिया जाता है जिनके कदमों से पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा हो.
ये भी पढ़ें: Champion of a Earth: PM मोदी ने बताया भारतीय मूल्य पद्धति का सम्मान
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/mB6enzByJFg/story01.htm
No comments:
Post a Comment