READ MORE
भारत को रूस से हाईटेक एयर डिफेंस सिस्टम ‘S-400 मिसाइल’ मिलने का रास्ता साफ हो गया है. इस हफ्ते भारत-रूस 40 हजार करोड़ (5 अरब डॉलर) के सौदे पर साइन करेंगे. इस डील के लिए खासतौर पर रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन 4 अक्टूबर को दो दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं. बता दें कि अमेरिका की ओर से कई प्रतिबंधों के बावजूद S-400 मिसाइल सिस्टम पर यह करार होने जा रहा है.UN में सुषमा के भाषण पर थरूर ने उठाए सवाल, कहा- भारत से ज्यादा PM मोदी का लिया नाम
पुतिन की भारत यात्रा से पहले उनके विदेश नीति सलाहकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुतिन के शीर्ष विदेश नीति सलाहकार युरी उशाकोव ने कहा, ‘राष्ट्रपति 4 अक्टूबर को भारत के लिए रवाना हो रहे हैं.’ उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति पुतिन की इस यात्रा की मुख्य विशेषता S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की खरीदी के लिए समझौते पर दस्तखत करना होगा.’
डिफेंस डील पर कब हुई थी बात?
भारत और रूस के बीच इस अहम रक्षा सौदे का ऐलान साल 2016 में गोवा में आयोजित BRICS समिट के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बातचीत के बाद हुआ था. S-400 ट्रायंफ लॉन्ग-रेंज एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम में दुश्मन के आने वाले लड़ाकू विमानों, मिसाइलों और यहां तक कि 400 किलोमीटर तक की ऊंचाई पर उड़ रहे ड्रोन को नष्ट कर सकता है. भारत की सैन्य प्रणाली में एस-400 के शामिल होने से उसकी ताकत कई गुना बढ़ जाएगी.
मैंने अपनी जिंदगी में कभी बीयर भी नहीं पीः डोनाल्ड ट्रंप
क्यों अहम है ये समझौता?
भारत-अमेरिका से सामरिक व रणनीतिक भागीदारी बढ़ाने के साथ रूस के साथ भी अपने संबंधों को सहेजकर रखने की रणनीति पर चलना चाहता है. दोनों देशों के बीच S-400 मिसाइल को लेकर प्रस्तावित समझौता निर्णायक माना जा रहा है. यह समझौता बदले हुए वैश्विक हालात में मील का पत्थर साबित हो सकता है.
अमेरिका पर छूट के लिए दबाव बना रहा भारत
भारत चाहता है कि अमेरिका इस समझौते में रोड़ा पैदा न करे. इस समझौते के लिए छूट की मांग को लेकर भारत और अमेरिका के बीच कई राउंड की बातचीत भी हुई है. सितंबर में ‘टू प्लस टू’ मीटिंग के दौरान अमेरिका ने भारत को भरोसा दिलाया था कि वह उसके हितों का ख्याल रखेगा. अमेरिका ने कहा था कि प्रतिबंधों की वजह से उसके मित्र देशों को कठिनाई न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा. हालांकि, अमेरिका इस बात के लिए दबाव बना रहा है कि भारत ईरान से तेल और रूस से हथियारों की खरीदारी कम करे. (एजेंसी इनपुट के साथ)
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/team-india-wankhede-mahendra-singh-dhoni-virat-kohli-chris-gayle-india-vs-wi-icc-t20-world-cup-465175.html
No comments:
Post a Comment