
READ MORE

PiP सपोर्ट मिलने के बाद यदि आप किसी YouTube लिंक पर क्लिक करते हैं तो वीडियो ऐप में ही प्ले होनी शुरू हो जाएगी। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर फिलहाल सही ढंग से काम नहीं कर रहा है। चैट छोड़ते ही वीडियो अपने आप बंद हो जाती है। पिक्चर-इन-पिक्चर मोड की मदद से आप वीडियो देखते समय कई लोगों से बात कर सकते हैं। अगर आपने लेटेस्ट बीटा वर्जन 2.18.301 डाउनलोड कर लिया है लेकिन फिर भी आपको यह फीचर दिखाई नहीं दे रहा तो चैट का बैकअप लें। इसके बाद व्हाट्सऐप को री-इंस्टॉल करें।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें।
ऐप को दोबारा इंस्टॉल करने के बाद अलग से ओपन हुई विंडो में आपको प्ले/ Pause, बंद करने और फुलस्क्रीन बटन दिखाई देंगे। इसके अलावा वीडियो विंडो का साइज बढ़ाने, छोटा करने और कहीं भी मूव करने का विकल्प मिलेगा। WABetaInfo ने इस बात को नोटिस किया कि PiP मोड केवल उन स्मार्टफोन पर काम कर रहा है जो एंड्रॉयड 4.4 किटकैट या ऊपर के वर्जन पर चलते हैं। बता दें कि पिक्चर-इन-पिक्चर मोड अभी बीटा वर्जन में उपलब्ध है। अपने एंड्रॉयड फोन पर व्हाट्सऐप का लेटेस्ट बीटा वर्जन डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम में हिस्सा लेना होगा। इसके अलावा आप चाहें तो APK Mirror से एपीके फाइल को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
No comments:
Post a Comment