Tuesday, 27 November 2018

दिल्ली: नर्सरी में दाखिले 15 दिसंबर से, जानिए क्या है एडमिशन के नियम


READ MORE

दिल्ली में करीब 1,600 निजी स्कूलों में नर्सरी में दाखिले की प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू होगी. आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि सात जनवरी है. साथ ही, सरकार इस साल से ऊपरी उम्र सीमा भी लागू कर रही है.दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने एक विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है, जिसके मुताबिक 2019 – 20 सत्र के लिए नर्सरी की कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि सात जनवरी है. सरकार ने नर्सरी के लिए ऊपरी उम्र सीमा चार साल से कम, केजी के लिए पांच साल से कम और पहली कक्षा में दाखिले के लिए छह साल से कम की आयु निर्धारित की है.


पंजाब: 71 साल बाद भाई से मिलीं बंटवारे के वक्त बिछड़ी बहनें


चयनित बच्चों को प्राप्त हुए अंकों के साथ उनकी पहली सूची चार फरवरी को जारी की जाएगी. दूसरी सूची 21 फरवरी को जारी की जाएगी. दाखिले की प्रक्रिया 31 मार्च को संपन्न होगी. प्री – स्कूल, प्री प्राइमरी और पहली कक्षा में 25 फीसदी सीठें आर्थिक रूप से कमजोर/ वंचित समूहों (ईडब्ल्यूएस/डीजी) के लिए आरक्षित होंगी. निदेशालय ने सभी निजी स्कूलों को ओपेन सीटों पर दाखिले के लिए अर्हता 14 दिसंबर तक अपनी – अपनी वेबसाइट पर डालने का निर्देश दिया है.पाकिस्‍तान पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू, करतारपुर कॉरिडोर को बताया उम्‍मीदों का गलियारा


गौरतलब है कि ऊपरी उम्र सीमा के प्रस्ताव को पिछले साल अदालत में चनौती दी गई थी. हालांकि, दिल्ली उच्च न्यायालय ने पिछले साल अपने एक आदेश के जरिए ऊपरी उम्र सीमा लागू किए जाने की इजाजत दे दी थी. इसके बाद निदेशालय ने यह फैसला किया कि अदालती आदेश 2019 के अकादमिक सत्र से ही लागू किया जा सकेगा.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/0SAKLGoURmY/story01.htm

No comments:

Post a Comment