Monday, 26 November 2018

अक्षरधाम अटैक: 16 साल से फरार आतंकी गिरफ्तार


READ MORE

अहमदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 2002 में हुए अक्षरधाम मंदिर पर आतंकी हमले के आरोपी फारूक शेख को गिरफ्तार किया है. फारूक पिछले 16 साल से फरार था और दुबई में रहता था. फारूक शेख अपने रिश्तेदारों से मिलने अहमदाबाद आया था. क्राइम ब्रांच ने उसे एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है.इसी मामले में एक अन्य आरोपी अब्दुल रशीद अजमेरी को भी क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था. वह सऊदी अरब के रियाद से लौट रहा था. अजमेरी भी 15 सालों से भगौड़ा था.


पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा से कथित संबंध रखने वाले दो आतंकवादियों ने 24 सितंबर, 2002 को गांधीनगर में अक्षरधाम मंदिर पर हमला किया था और 32 लोगों की हत्या कर दी थी और 80 से ज्यादा लोगों को जख्मी कर दिया था. राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के कमांडो ने इन हमलावरों को मार गिराया था.


वैसे उच्चतम न्यायालय ने पहले गिरफ्तार किये गये सभी छह व्यक्तियों को मई, 2014 में बरी कर दिया था जिनमें तीन को उससे पूर्व मृत्युदंड दिया गया था.

No comments:

Post a Comment