Friday, 2 November 2018

हिंदू 'अपमानित', राम मंदिर पर एससी को जल्द ही लेना चाहिए फैसला: RSS


READ MORE

राम मंदिर मामले पर इसी साल जनवरी में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि इससे भी ज़्यादा संवेदनशील मुद्दे कोर्ट के सामने हैं जिनपर विचार करना ज़रूरी है. आरएसएस ने गुरुवार को इसपर कहा था कि हिंदू खुद को ‘अपमानित’ महसूस कर रहा है और कोर्ट को जल्द ही इसपर फैसला लेना चाहिए.आरएसएस नेता सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा कि 30 वर्षों से राम मंदिर के निर्माण के लिए आंदोलन चल रहा है और लोग स्वाभाविक रूप  से उम्मीद करते हैं कि इसका निर्माण जल्द ही शुरू होगा. उन्होंने कहा, ‘हमें यकीन है कि कोर्ट लोगों की भावनाओं का ध्यान रखेगी. लेकिन काफी लंबे समय से लोग कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं. हमें उम्मीद थी कि दीवाली से पहले अच्छी खबर आएगी.’


ये भी पढ़ें: आज नहीं तो कल सरकार को राम मंदिर पर लाना होगा अध्‍यादेश : भैयाजी जोशी


जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने कोर्ट की अन्य प्राथमिकताओं को किस तरीके से देखा, इस पर उन्होंने कहा, ‘हमें इसपर पीड़ा है.’ उन्होंने कहा, ‘करोड़ों भारतीयों के विश्वास के मुद्दे पर इस तरह से व्यवहार किया जाना ‘अपमानजनक’ है. यह दुखद और आश्चर्यजनक है. इससे हिंदुओं का अपमान होता है. हम कोर्ट से अपील करते हैं कि इन सब चीजों पर ध्यान दें और जल्द ही इसपर फैसला सुनाएं.ये भी पढ़ें: राम मंदिर की सियासत के बीच संत परमहंस से क्यों मिले बाबरी मस्जिद के पक्षकार!


उन्होंने सवाल पूछने के लहजे में कहा कि अगर इस तरह के संवेदनशील मुद्दों को प्राथमिकता से नहीं लिया जाएगा तो प्राथमिकता वाले मुद्दे कौन से होंगे? उन्होंने कहा, ‘हमने हमेशा संविधान का सम्मान किया है. हमें उम्मीद है कि कोर्ट भी इसका ध्यान रखेगी.’

No comments:

Post a Comment