READ MORE
राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है. चुनावी माहौल में राजस्थान के जयपुर में अज्ञात हमलावरों ने एक बीजेपी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी. हमलावरों ने तलवार से कार्यकर्ता का सिर कलम करने की भी कोशिश की. घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है.
पांचों राज्यों में सबसे पहले छत्तीसगढ़ में मतदान होंगे. यहां दो चरणों में वोटिंग होनी है. पहले चरण की वोटिंग 12 नवंबर को राज्य की 18 संवेदनशील सीटों पर होगी. वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी. उम्मीद जताई जा रही है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी दीवाली के बाद अपने घोषणा पत्र का ऐलान कर सकती है. दूसरी तरफ मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार देर शाम 155 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. वहीं एक दिन पहले ही एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है. सिंह ने बीजेपी पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि अब प्रदेश को ‘शिव’ नहीं ‘नाथ’ की जरूरत है.
राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम चुनाव से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें…
Article source: https://hindi.news18.com/videos/uttar-pradesh/kanpur-kanpur-woman-molestation-accused-beating-video-viral-1572409.html
No comments:
Post a Comment