Thursday, 1 November 2018

Assembly Election LIVE: मध्य प्रदेश में आज जारी हो सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट


READ MORE

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इन पांच राज्यों में से चार राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिज़ोरम में चुनाव एक ही चरण में होगा जबकि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होगा. सभी राज्यों के लिए मतों की गणना 11 दिसंबर को की जाएगी और उसी दिन सभी राज्यों के लिए परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे.मध्य प्रदेश और मिज़ोरम के लिए वोट 28 नवंबर को डाले जाएंगे जबकि राजस्थान और तेलंगाना के लिए वोटिंग की तारीख 7 दिसंबर है. छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 12 नवंबर और दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. मौजूदा समय में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार है जबकि मिज़ोरम में कांग्रेस सत्ता में है. तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की सरकार है.


गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में 230, राजस्थान में 200, छत्तीसगढ़ में 90, तेलंगाना में 119 और मिज़ोरम में 40 विधानसभा सीटें हैं.


पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के अपडेट के लिए पढ़ते रहिए न्यूज़ 18 हिंदी…


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/hyderabad-ram-mandir-babri-masjid-shree-shree-ravishankar-board-all-india-muslim-personal-law-board-1265651.html

No comments:

Post a Comment