READ MORE
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा और शोपियां रोड के बीच सुरक्षाबलों को आईईडी लगा मिला है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आईईडी को निष्क्रिय करने का काम तेज कर दिया है. सुरक्षाबल इलाके में सर्च ऑपरेशन कर रहे हैं.जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और शोपियां की ओर जाने वाली रोड पर गश्त के दौरान सुरक्षाबलों को आईईडी लगा दिखाई दिया. आईईडी से बड़ा धमाका करने की तैयारी थी. हालांकि सुरक्षाबलों ने समय रहते आईईडी को देख लिया. सुरक्षा बलों ने आईईडी को निष्क्रिय करने का काम तेज कर दिया है. पुलिस ने आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया है. सुरक्षाबलों को उम्मीद है कि आतंकी अभी भी इलाके में छुपे हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें :-
जम्मू-कश्मीर में BJP नेता और भाई की गोली मारकर हत्या, किश्तवाड़ में बुलाई गई सेनाचीन-पाक बस सेवा से कश्मीर मुद्दे पर हमारे रूख में बदलाव नहीं होगा: चीन
No comments:
Post a Comment