READ MORE
दिल्ली में यमुना पर बने सिग्नेचर ब्रिज के उद्धाटन से पहले विरोध करने पहुंचे दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ हाथापाई हुई. तिवारी सिग्नेचर ब्रिज के उद्धाटन में न्योता न दिए जाने से नाराज थे और विरोध प्रदर्शन करने के लिए सिग्नेचर साइट पर पहुंचे थे. कहा जा रहा है कि मनोज तिवारी की आप कार्यकर्ताओं के साथ्ा झड़प हुई. जिसमें धक्का-मुक्की भी हुई.तिवारी ने कहा कि यह पुल उनके संसदीय क्षेत्र में आता है. कई सालों तक इस पर काम रूका रहा था और सांसद बनने के बाद उन्होंने काम शुरू कराया था. अब अरविंद केजरीवाल उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे उद्घाटन के लिए न्योता दिया गया था. मैं यहां से सांसद हूं. फिर क्या दिक्कत है? क्या मैं कोई अपराधी हूं? पुलिस ने मुझे क्यों घेरा? मैं यहां उनका(अरविंद केजरीवाल) स्वागत करने आया हूं. आप और पुलिस ने मुझे बदतमीजी की.’
#WATCH BJP Delhi Chief Manoj Tiwari, his supporters and AAP supporters enter into a scuffle at the inauguration of the Signature Bridge in Delhi; Police present at the spot pic.twitter.com/NhvqxudDTT
— ANI (@ANI) November 4, 2018
बता दें कि रविवार को सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन किया जा रहा है. इस मौके पर अरविंद केजरीवाल अपनी पूरी कैबिनेट के साथ मौके पर मौजूद रहेंगे. यमुना पर बन रहा यह ब्रिज दिल्ली के वज़ीराबाद से गाज़ियाबाद की ओर जाने वाले लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा. अभी तक ट्रैफिक अधिक होने के नाते यहां काफी जाम लग जाता था जिससे लोगों को निजात मिलेगी.
ब्रिज के उद्घाटन समारोह का दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को न्योता नहीं दिया गया है जबकि इस ब्रिज के निर्माण की योजना उनके कार्यकाल में ही बनी थी. इस पर दिल्ली की आप सरकार का कहना है कि उद्घाटन के लिए विशेष न्योते की जरूरत नहीं. गौरतलब है कि आईटीओ पर बने स्काईवॉक के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री केजरीवाल को भी नहीं बुलाया गया था.
No comments:
Post a Comment