Friday, 2 November 2018

प्रधानमंत्री के ड्रेस डिजाइनर ने बताया, मोदी और नेहरू जैकेट में यह है फर्क


READ MORE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन को गिफ्ट में दी गई जैकेट ‘मोदी जैकेट’ है, ना कि परंपरागत नेहरू जैकेट जैसा कि कुछ लोग दावा कर रहे हैं. जैकेट बनाने वाली कंपनी ने शुक्रवार को यह बात कही.दरअसल मून ने 31 अक्टूबर को बिना बाजू वाली जैकेटों की तस्वीर ट्वीट की थी, जो कुर्ते पर पहनी जाती है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे कुछ शानदार परिधान दिए हैं. ये परंपरागत भारतीय परिधान का आधुनिक स्वरूप है, जिसे ‘मोदी जैकेट’ कहा जाता है. इसे कोरिया में भी आसानी से पहना जा सकता है. ये बिल्कुल सही माप की हैं.’


ये भी पढ़ें- ‘मोदी जैकेट’ पहनकर ऑफिस पहुंचे कोरियाई राष्ट्रपति, PM मोदी को ऐसे कहा थैंक्यू!


दक्षिण कोरियाई नेता ने कहा, ‘भारत की मेरी यात्रा के दौरान मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया था कि वह इन जैकेट्स में बहुत अच्छे लगते हैं और उन्होंने मुझे भेज दीं जो मेरी माप के हिसाब से सिली गई थीं.’



दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति के इन ट्वीट्स के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई, जहां कुछ लोगों ने दावा किया कि ये दरअसल नेहरू जैकेट है, जिन्हें भारत के पहले प्रधानमंत्री ने लोकप्रिय किया था.


ये भी पढ़ें- मून के ट्वीट के बाद उमर अब्दुल्ला का सवाल-नेहरू जैकेट कब से हो गई मोदी जैकेट?


दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति को जैकेट भेजने वाली कंपनी जेडब्लू लाइफस्टाइल के प्रबंध निदेशक बिपिन चौहान ने कहा कि ये ‘मोदी जैकेट’ हैं. चौहान ने दावा किया कि वह 1989 से मोदी के ड्रेस डिजाइन और तैयार कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘मौलिक रूप से बंद गला जैकेट होती थीं, जो नेहरू और सरदार पटेल भी पहनते थे. लेकिन हम जो बेचते हैं वो मोदी जैकेट हैं. ये थोड़ी लंबी हैं और फिटिंग के मामले में नेहरू जैकेट की तुलना में ज्यादा आरामदेह हैं.’


चौहान ने कहा कि पुरानी जैकेट क्रीम और काले रंग के शेड में होती थीं, लेकिन मोदी कई व्यापक रंगों को पसंद करते हैं. उन्होंने कहा, ‘मोदीजी ने एक ब्रांड बनाया है. यह 2014 के बाद लोकप्रिय हो गया है.’ उन्होंने कहा, ‘पहले नेहरू और सरदार पटेल द्वारा पहनी जाने वाली ये जैकेट संपन्न वर्ग का प्रमुख परिधान मानी जाती थीं. अब मोदी जी ने इन्हें आम लोगों के बीच लोकप्रिय बना दिया है.’


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/m3f-7m2920I/story01.htm

No comments:

Post a Comment