READ MORE
भारतीय नौसेना के शीर्ष कमांडरों ने शुक्रवार को सम्पन्न हुए तीन दिवसीय सम्मेलन के दौरान महिलाओं को नाविक पद पर भर्ती करने को लेकर विचार-विमर्श किया. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नौसेना ‘सी गोइंग कैडर’ में आने वाले दिनों में महिलाओं को भर्ती करने पर भी विचार कर रही है.रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने नौसेना कमांडर सम्मेलन में नौसेना के शीर्ष अधिकारियों को अपने संबोधन में नौसेना में ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाओं को भर्ती किए जाने पर जोर दिया.
सूत्रों ने बताया, ‘रक्षा मंत्री ने अनुरोध किया कि नौसेना महिलाओं को भर्ती करने पर बढ़ावा दे. इस पर नौसेना प्रमुख सुनील लांबा ने पुष्टि की कि नाविक पद पर महिलाओं की भर्ती सम्मेलन के एजेंडों में शामिल था. ‘सी गोइंग काडर’ में भी निकट भविष्य में महिलाओं की भर्ती पर विचार किया जा रहा है.’
ये भी पढ़ें- दुनिया का चक्कर लगा कर गोवा पहुंचीं नौसेना की 6 जाबांज अफसरमौजूदा वक्त में नौसेना की विभिन्न शाखाओं में महिलाएं तैनात हैं, लेकिन उन्हें समुद्र में नहीं भेजा जाता है. हालांकि वे नौसेना के आईएल-38 और पी-8आई टोही विमान के निगरानीकर्ता के तौर पर काम करती हैं. नौसेना में 639 महिला कर्मी हैं, जिनमें 148 चिकित्सा अधिकारी और दो डेंटिस्ट हैं.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/m3f-7m2920I/story01.htm
No comments:
Post a Comment