Friday, 2 November 2018

राहुल गांधी की कांग्रेस: सुस्‍ती छोड़ें, चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहें सीनियर नेता


READ MORE

(पल्लवी घोष)कांग्रेस पर अक्सर आरोप लगाया जाता है कि इसके नेता सुस्त हैं और यहां बातें करने वालों की भरमार है. पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की टीम में ऐसे कई नेता थे जिनकी शक्ति उनके पदों पर थी और मतदाताओं के बीच उनका कोई जनाधार नहीं था. उनमें से अधिकतर ने संसद पहुंचने के लिए राज्यसभा का रास्ता चुना.


कांग्रेस से जुड़े एक सूत्र ने न्यूज18 को बताया है कि कांग्रेस को बदलने की कोशिश में लगे पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने वरिष्ठ नेताओं को जुड़ने के लिए कहा है. माना जा रहा है कि वे इस बात से परेशान हैं कि वरिष्ठ नेता या तो राज्य सभा या फिर संसद से बाहर बैठना पसंद करते हैं.


बीजेपी के इस दावे के बाद कि मोदी लहर के चलते कांग्रेस नेता चुनाव लड़ने से डर रहे हैं, 2014 में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और रक्षा मंत्री एके एंटनी समेत पार्टी के कई सीनियर नेताओं ने चुनाव लड़ा था.ये भी पढ़ें: बागियों पर कार्रवाई करने से कतरा रही कांग्रेस, अब दिवाली तक इंतज़ार


राहुल गांधी को उम्मीद है कांग्रेस को अगले लोकसभा चुनाव में 2014 से अधिक सीटें मिलेंगी. भले ही एक साल पहले तक अगले लोकसभा चुनाव के परिणाम लगभग तय माने जा रहे थे, लेकिन महागठबंधन के आकार लेने के साथ ही यह मुकाबला कड़ा होता दिख रहा है.


नई ताकत से पार्टी में जान फूंकने की कोशिश में लगे कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा है. सूत्रों ने बताया कि मनीष तिवारी, चिदंबरम, गुलाम नबी आजाद और प्रमोद तिवारी जैसे वरिष्ठ नेताओं को चुनाव लड़ने के लिए आश्वस्त किया जा रहा है.


सूत्रों ने बताया कि जतिन प्रसाद, मिलिंद देवड़ा और आरपीएन सिंह जैसे नेता जो 2014 में हार गए थे लेकिन जिनका जनाधार बड़ा है उन्हें दोबारा चुनाव लड़ाया जा सकता है. पार्टी के प्रवक्ता और टीवी पर नजर आने वाले चेहरों को भी टीवी स्टूडियो से निकलकर सड़क पर संघर्ष करने के लिए कहा जाएगा. पवन खेड़ा, प्रियंका चतुर्वेदी और जयवीर सिंह जैसे नेता लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं.


हालांकि अभी यह तय नहीं है कि राहुल के मीडिया मैनेजर रणदीप सुरजेवाला विधायक बने रहेंगे अथवा 2019 का चुनाव लड़ेंगे. पार्टी के शीर्ष सूत्रों ने कहा रणनीति में बदलाव के कारण साफ हैं. राहुल गांधी को लगता है कि बीजेपी और मोदी फैक्टर को टक्कर देने के लिए नए चेहरों को उतारा जाए, जिनके सिर पर मतदाताओं के साथ किए गए किसी वायदे का बोझ न हो.


ये भी पढ़ें: Inside Story: राजा और महाराजा की लड़ाई, जानिए उस रात क्‍या हुआ था


कांग्रेस के एक नेता ने कहा, “एक मीटिंग में राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी की सीटें कम होंगी. हालांकि मोदी नए चेहरे उतार सकते हैं, कांग्रेस भी नए चेहरे उतारकर लड़ सकती है.” कई युवा नेताओं को चुनाव लड़ने के लिए पहले ही तैयार किया जा रहा है जो अपना जनाधार बढ़ाने के लिए सड़कों पर संघर्ष करते नजर आ रहे हैं और कई चुपचाप अपने निर्वाचन क्षेत्रों में काम कर रहे हैं.


सूत्रों ने कहा कि पवन खेड़ा की नजर राजस्थान की एक मजबूत सीट पर है, प्रियंका चतुर्वेदी यूपी से चुनाव लड़ सकती हैं वहीं जयवरी शेरगिल पंजाब को पंजाब के जालंधर से टिकट मिल सकता है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह होगा कि रायबरेली से कौन चुनाव लड़ेगा. ऐसी संभावना है कि सोनिया गांधी अब चुनाव नहीं लड़ेंगी ऐसे में प्रियंका पर चुनाव मैदान में कूदने का दबाव बढ़ेगा.


ये भी पढ़ें: राहुल गांधी का दावा: राफेल ने उड़ाई पीएम मोदी की ‘रातों की नींद’


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/politics/rss-people-join-rss-increase-bjp-narendra-modi-mohan-bhagwat-416074.html

No comments:

Post a Comment