Sunday, 25 November 2018

सिद्धू ने 'दोस्त' इमरान को दिया करतारपुर कॉरिडोर का क्रेडिट, बोले- पाकिस्तान से आया बुलावा


READ MORE

पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने भारत और पाकिस्‍तान के बीच बनने वाले करतारपुर साहिब कॉरिडोर का श्रेय पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को दिया है. उन्‍होंने NEWS18 से खास बातचीत में कहा कि कॉरिडोर के निर्माण की खबर से पूरी दुनिया में खुशी का माहौल है, ऐसे में इस मसले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. उन्‍होंने कहा पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर के आधारशिला कार्यक्रम के लिए इमरान खान के कार्यालय से मेरे पास फोन आया है. मैं चाहता था कि मैं वहां पर जाऊं. इमरान खान मेरे मित्र हैं.पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर के आधारशिला कार्यक्रम में भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व को लेकर सस्पेंस है. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पहले ही पाकिस्तान का न्योता अस्वीकार कर चुकी हैं. उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीमा पार से हो रहे आतंकी हमलों की दुहाई देते हुए कहा है कि वह पाकिस्तान नहीं जाएंगे. वहीं, पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने गेंद विदेश मंत्रालय के पाले में डाल दी है. उन्होंने कहा कि मैं पाकिस्तान जाने के लिए उत्साहित हूं, हमने विदेश मंत्रालय से अनुमति मांगी है.


इसे भी पढ़ें : अमरिंदर ने ठुकराया पाक का न्योता, सिद्धू बोले- दोस्त ने बुलाया है, जरूर जाऊंगा


नवजोत सिंह ने सोमवार को होने वाले करतारपुर कॉरिडोर पर कहा कि कैप्‍टन का अपना नजरिया है और मेरा अपना. वो मेरे पिता के समान हैं. आर्मी में रहे हैं. मैं उनका आदर करता हूं. मैं करतापुर जरूर जाऊंगा. अगर पाकिस्‍तान वाले लेकर गए तो नानक साहिब और पंजाब साहिब भी जाऊंगा. यह किसी और की नहीं 70 सालों से इंतजार कर रहे लोगों की जीत है.इसे भी पढ़ें :- बीजेपी ने सिद्धू को मेयर के खिलाफ ‘ठोको’ वाले बयान पर माफी मांगने को कहा

No comments:

Post a Comment