READ MORE
गुजरात के युवा दलित नेता और विधायक जिग्नेश मेवाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. जिग्नेश ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, ‘प्रधानमंत्री एक नालायक बेटा हैं क्योंकि नोटबंदी को जस्टिफाई करने के लिए अपनी 90 साल की माता जी को लाइन में खड़ा कर दिया, छी छी छी..’जिग्नेश ने ट्वीट में लिखा है, ‘कृप्या जानकारी दें कि बौद्ध गया के अगल-बगल में कोई कोरा शिलालेख है क्या? वहां कल कन्हैया कुमार द्वारा कही गई एक बात को लिखने का मन हो रहा है कि प्रधानमंत्री एक नलायक बेटा हैं क्योंकि नोटबंदी को जस्टिफाई करने के लिए अपनी 90 साल की माता जी को लाइन में खड़ा कर दिया, छी छी छी..’
कृप्या जानकारी दें कि बौद्ध गया के अगल-बगल में कोई कोरा शिलालेख है क्या ? वहाँ कल कन्हैया कुमार द्वारा कही गई एक बात को लिखने का मन हो रहा है कि- ‘ प्रधानमंत्री एक नलायक बेटा हैं क्योंकि नोटबंदी को जस्टिफाई करने के लिए अपनी 90 साल की माता जी को लाईन में खड़ा कर दिया, छी छी छी..’
— Jignesh Mevani (@jigneshmevani80) November 26, 2018
इस ट्वीट के तुरंत बाद ही जिग्नेश ने एक और ट्वीट कर लिखा गांधी का चश्मा पहना, सरदार साहब का स्टेच्यू लगा रहे हैं, सुभाष बाबू की टोपी भी पहनी. लगे हाथों भगतसिंह की तरह फांसी फंदा भी लगा लें तो कैसा रहेंगा? – वॉट्सऐप यूनिवर्सिटी से…’
गांधी का चश्मा पहना, सरदार साहब का स्टेच्यू लगा रहे है, सुभाष बाबु का टोपी भी पहना। लगे हाथों भगतसिंह की तरह फांसी फंदा भी लगा ले तो कैसा रहेंगा? – वोट्सएप यूनिवर्सिटी से…
— Jignesh Mevani (@jigneshmevani80) October 29, 2018
इससे पहले भी जिग्नेश मेवाणी मोदी पर हमला कर चुके हैं. जिग्नेश मेवाणी ने चित्रदुर्गा के युवाओं से अपील की थी कि कर्नाटक के युवाओं का इस चुनाव में सबसे बड़ा योगदान यही होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेंगलुरु में प्रस्तावित रैलियों में कुर्सियां हवा में उछालें और रैली को बाधित करें और उनके फंक्शन को डिस्टर्ब करें. जिग्नेश ने कहा कि दो करोड़ लोगों को नौकरी देने वाले वादे की बात मोदी से कहना अगर वह कुछ न बोलें तो उनसे कहो कि हिमालय चले जाएं.
No comments:
Post a Comment