
READ MORE
बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा फील्डिंग भी क्रिकेट का बेहद अहम हिस्सा है. अपनी फील्डिंग के दम पर कई क्रिकेटर्स ने नाम कमाया है. साउथ अफ्रीका के जोंटी रोड्स का नाम इसमें शामिल है. जोंटी रोड्स के बाद हर्शल गिब्स, युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ, एबी डीविलियर्स जैसे बड़े-बड़े फील्डर्स ने क्रिकेट में कदम रखा और एक से बढ़कर एक कैच लपके. वनडे में सबसे ज्यादा 192 कैच लपकने का रिकॉर्ड महेला जयवर्धने के नाम है, वहीं 210 टेस्ट कैच लपकर राहुल द्रविड़ नंबर 1 फील्डर हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे ऊंचा कैच किस खिलाड़ी ने लपका है?

क्रिस्टन बाउमगार्टनर(साभार- ट्विटर)
दुनिया का सबसे ऊंचा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के एक अनजान खिलाड़ी क्रिस्टन बाउमगार्टनर के नाम है. ब्रिटेन के विंडसर क्रिकेट क्लब के कप्तान क्रिस्टन बाउमगार्टनर ने साल 2016 में 203 फीट ऊंचा कैच लपका था. ये रिकॉर्ड उन्होंने 30 नवंबर 2016 को तोड़ डाला था. क्रिस्टन बाउमगार्टनर का ये रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है. क्रिस्टन बाउमगार्टनर से पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन के नाम था, जिन्होंने साल 2016 में 150 फीट ऊंचा कैच लपका था.
कैसे बना रिकॉर्ड?
सबसे ऊंचे कैच के दौरान रिकॉर्ड के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम क्रिकेट की गेंद को ड्रोन के जरिए हवा में ले गई और फिर उसे वहां से नीचे छोड़ा. इतनी ऊंचाई से गेंद छोड़ने के बाद वो हवा में स्विंग भी हुई लेकिन क्रिस्टन बाउमगार्टनर ने गेंद को लपक लिया. हालांकि इस दौरान उन्होंने ग्ल्व्स पहने हुए थे.
No comments:
Post a Comment