READ MORE
वनडे में दोहरा शतक लगाने वाली स्मृति मंधाना इन दिनो इंग्लैंड में चल रही टी20 लीग में धमाल मचा रही हैं. रविवार को खेले गए मुकाबले में मंधाना ने टी20 क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज हाफसेंचुरी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. KIA सुपरलीग में मंधाना ने वेस्टर्न स्ट्रोम की ओर से खेलते हुए लाफबोरोग लाइटनिंग के खिलाफ 18 बॉल में अर्धशतक जड़ दिया. मंधाना से पहले न्यूजीलैंड की सोफी डेवाइन ने भी 18 गेंदों में फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड बनाया है.स्मृति मंधाना ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 44 रन सिर्फ छक्के-चौकों से बना डाले. मंधाना ने 4 छक्के और 5 चौके लगाए. स्मृति मंधाना ने अपनी पारी की शुरुआत की छक्का लगाकर की. मंधाना ने लॉफबरो लाइटनिंग के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और महज 18 गेंदों में 50 रन ठोंक दिए. बारिश से प्रभावित इस मैच में मंधाना ने जमकर छक्के-चौके बरसाए. बारिश के कारण मैच केवल 6-6 ओवर का ही कर दिया गया था. स्मृति की इस तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत टीम वेस्टर्न स्टोर्म ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 2 विकेट पर 85 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.
वैसे आपको बता दें KIA सुपरलीग में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का कारनामा मंधाना के ही नाम दर्ज है. इससे पहले टूर्नामेंट में रेशल प्रीस्ट ने 22 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था.
मंधाना ने अपने डेब्यू मैच में भी धमाकेदार इनिंग खेली थी. मंधाना ने 20 गेंदों में 48 रन बनाए थे. आपको बता दें मंधाना KIA सुपरलीग में खेलने वाली पहली खिलाड़ी हैं.
No comments:
Post a Comment