
READ MORE
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है लेकिन जल्द ही ये रिकॉर्ड रिकॉर्ट टूटने वाला है. वेस्टइंडीज के तूफानी ओपनर क्रिस गेल ने शाहिद अफरीदी के 476 इंटरनेशनल सिक्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. गेल ने बांग्लादेश के खिलाफ 5 छक्के लगाकर इस रिकॉर्ड की बराबरी की. अब वो जल्द ही 500 इंटरनेशनल छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन सकते हैं.वैसे इस रिकॉर्ड की बराबरी के साथ-साथ क्रिस गेल ने एक और मुकाम हासिल किया. गेल ने वेस्टइंडीज में खेले वनडे मैचों में अपने 100 छक्के भी पूरे कर लिए. इससे पहले सिर्फ 3 खिलाड़ियों के नाम एक देश में 100 छक्के मारने का रिकॉर्ड है. मैक्कलम न्यूजीलैंड में 126, धोनी भारत में 120 और मार्टिन गप्टिल न्यूजीलैंड में 102 छक्के जड़ चुके हैं.

क्रिस गेल (साभार ट्विटर)
वैसे वनडे के बात की जाए तो शाहिद अफरीदी 351 छक्के लगाकर टॉप पर हैं. वहीं क्रिस गेल के नाम 275 सिक्स हैं.टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 103 छक्के मारने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. न्यूजीलैंड के मार्टिल गप्टिल भी टी20 इंटरनेशनल में 103 छक्के लगा चुके हैं.
भारत की ओर से सबसे ज्यादा 342 इंटरनेशनल सिक्स एम एस धोनी ने लगाए हैं.
No comments:
Post a Comment