READ MORE
ऋतिक रोशन और सुजैन खान भले ही अलग हो चुके हैं. लेकिन फिर भी वह कई मौकों पर साथ नजर आते हैं. उनके इस साथ की वजह बनते हैं ऋहान और ऋदान. अपने बच्चों के लिए हर मौके पर साथ नजर आने वाले ऋतिक और सुजैन हाल ही में फिर एक साथ नजर आए. ये फैमिली इस बार फिल्म देखने साथ पहुंची थी.साथ-साथ फिल्म देखने पहुंचे ऋतिक, सुजैन, ऋहान और ऋदान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही ऋतिक औ सुजैन दोबारा शादी करने को लेकर सुर्खियों में थे. कहा जा रहा था कि दोनों ने अपना मन बना लिया है और जल्द दोबारा शादी कर सकते हैं. लेकिन फिलहाल शादी की कोई खबर नहीं मिल रही है.
A post shared by hrithik roshan fan club (@hrithikroshanhardcorefans) on Jul 28, 2018 at 1:36pm PDT
अब शादी भले ही ना हो रही हो लेकिन अपने निजि जज्बातों को किनारे रख बच्चों के लिए इस तरह साथ आना तारीफ के काबिल है. साल 2014 में तलाक ले चुके ऋतिक और सुजैन ने साल 2000 में शादी की थी. करीब चार साल एक दूसरे को डेट करने के बाद ऋतिक और सुजैन ने शादी की थी. 14 साल चले इस रिश्ते के टूटने की वजह सुजैन और अर्जुन रामपाल का कथित अफेयर बता जा रहा था. हालांकि ये सभी खबरें महज अफवाहें निकलीं.
यह भी पढ़ें:
प्रियंका चोपड़ा या उनसे 11 साल छोटे ‘मंगेतर’ कौन है ज्यादा अमीर?
No comments:
Post a Comment