Sunday, 29 July 2018

दिल्ली: यमुना का जलस्‍तर खतरे से ऊपर, पुराने लोहे के पुल पर ट्रैफिक बंद, 27 ट्रेनें रद्द


READ MORE

उत्तरी भारत के पहाड़ी हिस्सों में लगातार हो रही बारिश और हथिनी कुंड बैराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के चलते दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. नदी के लगातार बढ़ते जलस्‍तर को देखते हुए पुराने लोहे के पुल को बंद कर दिया गया है. लोहे का पुल बंद हो जाने के चलते 27 पैसेंजर ट्रेनों को बंद कर दिया गया है जबकि सात ट्रेनों के रूट में परिवर्तन कर दिया गया है.दिल्ली में यमुना नदी पहले ही खतरे के निशान से 79 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है, जबकि शनिवार को हथिनी कुंड बैराज से 6 लाख क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है, जिसके आज शाम तक दिल्ली पहुंचने की संभावना है. सोमवार को यमुना का जलस्‍तर 205.62 मीटर दर्ज किया गया हैै.


लगातर बढ़ते पानी के कारण दिल्‍ली में यमुना से सटे नीचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. यमुना का जलस्‍तर बढ़ने के कारण निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने 43 नौका भी यमुना नदी के किनारे तैनात कर दी हैं.


दिल्ली सरकार ने बढ़ाई सर्तकतादिल्ली के नीचले इलाकों में बढ़ते बाढ़ के खतरे को देखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि हरियाणा ने पांच लाख क्यूसेक से ज़्यादा पानी छोड़ा है. हालात पर चर्चा के लिए आपात बैठक बुलाई. ये पानी रविवार शाम तक दिल्ली पहुंचने की संभावना है. प्रशासन जहां से भी लोगों को निकालकर ले जा रहा है, वहां पर उनसे सहयोग करने को कहा जा रहा है. सारे विभाग हाई अलर्ट पर हैं. बाढ़ से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 1077 है.


इसे भी पढ़ें :-


दिल्ली में खतरे के निशान के पार यमुना, शाम तक और बिगड़ सकते हैं हालात
हथिनी कुंड बैराज खुलने से खतरे के निशान से ऊपर यमुना, गंगा में बढ़ा जलस्तर
दिल्ली में खतरे के पार पहुंची यमुना, लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने की तैयारी

No comments:

Post a Comment