READ MORE
क्रिकेट में आज कई बल्लेबाज हैं, जो अपने आक्रामक खेल से विरोधी टीम की धज्जियां उड़ा देते हैं. बल्लेबाज चंद गेंदों में ही शतक तक पहुंच जाते हैं. टी20 क्रिकेट की बात करें तो क्रिस गेल ने आईपीएल के दौरान 30 गेंदों में शतक ठोक सभी को हैरान कर दिया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर डॉन ब्रैडमैन से कभी गेल से 8 गेंद पहले ही शतक ठोक डाला था.उस समय एक ओवर आठ गेंदो का होता था और ब्रैडमैन का शतक सिर्फ 22 गेंदों में बना था. वो मैच ब्लैकहीथ इलेवन और लिथगो इलेवन के बीच ब्लैकहीथ शहर में खेला गया था. इस मैच का आयोजन ब्लैकहीथ विकेट की शुरुआत के अवसर पर किया गया था. इस मैच के लिए ब्रैडमैन और उनके न्यूसाउथ वेल्स जोड़ीदार आस्कर वेडेल बिल ब्लैकहीथ टीम के लिए अतिथि के रूप में खेले थे.
ब्रैडमैन ने पहले ओवर में आठ गेंदों में 6, 6, 4, 2, 4, 4, 6 और एक रन का स्कोर करते हुए कुल 33 रन बटोर डाले थे. दूसरे ओवर में स्ट्राइक फिर ब्रैडमैन के पास थी. इस ओवर में उन्होंने 6, 4, 4, 6, 6, 4, 6 और 4 रन का स्कोर करते हुए कुल 40 रन बटोरे यानी 16 गेंदों में ब्रैडमैन 73 रन बना चुके थे.
तीसरे ओवर की शुरुआत में बिल ने पहली गेंद पर एक रन लिया. ब्रैडमैन ने फिर लगातार दो छक्के मारे और फिर अगली गेंद पर एक रन लिया. बिल ने अगली गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक ब्रैडमैन को सौंप दी. ब्रैडमैन ने अंतिम तीन गेंदों पर चौका, चौका और छक्का लगाया. इस ओवर में 29 रन पड़े, जिसमें 27 रन ब्रैडमैन के बल्ले से निकले. ब्रैडमैन ने इस तरह 22 गेंदों में शतक जड़ डाला था.ब्रैडमैन ने अपने शतक में दस छक्के और नौ चौके लगाए. उन्होंने इस मैच में कुल 256 रनों की पारी खेली थी. जिसमें 14 छक्के और 29 चौके शामिल थे.
No comments:
Post a Comment