Sunday, 26 August 2018

सवाल है कि सलमान खान ने 12 करोड़ केरल के लिए दिए या नहीं?


READ MORE

केरल की बाढ़ में मदद करने के लिए कई लोगों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए. सिलेब्रिटी भी इसमें पीछे नहीं रहे और हाल ही में अपना डेब्यू करने वाली इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश वॉरियर से लेकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और ‘बाहुबली’ प्रभास ने भी इस आपदा में योगदान दिया.इसके अलावा सनी लियोनी ने जहां केरल के लिए राशन भेजा वहीं रणदीप हुड्डा खुद वहां पहुंच कर रिलीफ़ कैंप्स में काम करते नज़र आए.


इसके बाद सुनने में आया कि सलमान खान ने केरल की मदद के लिए 12 करोड़ रुपए का दान दिया. सलमान खान, जो इन दिनों माल्टा में अपनी फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग कर रहे हैं और ट्विटर पर अपनी मां सलमा खान के साथ तस्वीरें साझा कर रहे हैं.




इस सुनी सुनाई खबर पर अभिनेता जावेद जाफरी ने ट्वीट किया और कहा कि सलमान कितने लोगों की दुआएं साथ लेकर चल रहे हैं. लेकिन जब जावेद से इस ‘डोनेशन’ का प्रूफ़ मांगा गया तो ऐसा कोई सुबूत उनके पास नहीं था.


यहां तक की सलमान ने भी इस डोनेशन के बारे में कोई ज़िक्र नहीं किया है और केरल के मुख्यमंत्री द्वारा जारी लिस्ट में भी सलमान खान का नाम मौजूद नहीं है.


जावेद ने इसके बाद अपनी इस ट्वीट को हटाने में ही भलाई समझी और लिखा की उन्होंने इस खबर को कहीं से सुना था. आपके लिए भी जानकारी यही है कि अभी तक ‘भाई’ की तरफ से 12 करोड़ की किसी भी मदद की खबर सच्ची नहीं है.


No comments:

Post a Comment