Sunday, 26 August 2018

1984 के दंगे के दौरान स्कूल में थे राहुल गांधी, नरसंहार में कांग्रेस नहीं थी शामिल: कैप्टन अमरिंदर


READ MORE

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के मुद्दे पर राहुल गांधी पर हमला बोले जाने को लेकर रविवार को पलटवार किया. उन्होंने राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि एक पार्टी के रूप में कांग्रेस इस नरसंहार में कभी शामिल नहीं रही. अमरिंदर ने इस बात पर भी जोर दिया कि 1984 के इस नरसंहार में जो कोई भी शामिल था, उसे फांसी पर लटका देना चाहिए.अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल को आड़े हाथ लेते हुए अमरिंदर ने कहा, ‘जब ऑपरेशन ब्लू स्टार हुआ था और उसके बाद दंगे हुए थे, तब कांग्रेस अध्यक्ष स्कूल में थे.’


बता दें कि शिरोमणि अकाली दल ने 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी की थी. अकाली दल ने कहा था कि नरसंहार में अपनी पार्टी के संलिप्त रहने के विचार से राहुल ने असहमति जता कर सिख समुदाय के जख्मों पर नमक छिड़का है.


इससे पहले राहुल गांधी ने 1984 के दंगों को बहुत दुखद घटना करार देते हुए कहा था, ‘‘यह एक त्रासदी थी, यह बहुत दुखद अनुभव है. आप कह सकते हैं कि कांग्रेस पार्टी इसमें शामिल थी, मैं इससे सहमत नहीं हूं…. ’’OPINION| पीएम मोदी से KCR के मेलजोल ने तेलंगाना में बढ़ाई सियासी सुगबुगाहट


इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि किसी चीज के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराना पूरी तरह से बेतुका है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस चीज से राहुल गांधी वाकिफ तक नहीं थे, उसके लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराना पूरी तरह से हास्यास्पद है.


उन्होंने कहा कि एक पार्टी के रूप में कांग्रेस दंगों में कभी शामिल नहीं रही थी. अमरिंदर ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति शामिल था, तो उससे कानून के मुताबिक निपटा जाना चाहिए.


जय माल्या ने भारत छोड़ने से पहले बीजेपी के नेताओं से की थी मुलाकात- राहुल गांधी


अमरिंदर ने कहा कि राहुल की ताजा टिप्पणी को 1984 दंगों पर उनके पहले के बयानों के परिप्रेक्ष्य में देखे जाने की जरूरत है, जिनमें उन्होंने खुद ही कांग्रेस के कुछ लोगों का नाम लिया था.


बादल के यह कहने पर कि राहुल नरसंहार में शामिल कांग्रेस नेताओं को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, अमरिंदर ने कहा कि इस तरह के बयान देना अकालियों, खासतौर पर बादल परिवार के लिए नया नहीं है. अमरिंदर ने कहा कि राहुल की भारत और विदेश में बढ़ती लोकप्रियता से सुखबीर चिंतित हैं.


(एजेंसी इनपुट)


Article source: http://www.jagran.com/bihar/muzaffarpur-14123204.html

No comments:

Post a Comment