READ MORE
गोरखपुर में पुरानी रंजिश को लेकर हॉस्पिटल संचालक रमन सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है. बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग में संचालक रमन सिंह समेत पांच लोग घायल हुए हैं. फायरिंग में एक युवक के कमर में गोली लगने से और बाकी के चार के पैर में छर्रा लगने से घायल हुए हैं. इनमें से एक घायल को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. वहीं वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए हैं. घटना की सूचना पर पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. मौके पर एसएसपी ने जाकर घटना के बारे में जानकारी ली है.मामला कैंट थाना के बेतियाहाता इलाके का है. जहां हॉस्पिटल संचालक रमन सिंह पर बाइक सवार बदमाशों ने देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग की है. जिसमें रमन सिंह समेत उसके पांच दोस्त घायल हुए हैं. हॉस्पिटल संचालक रमन सिंह ने विवादों से इनकार करते हुए रंगदारी को लेकर हमले की बात कही है. रमन के मुताबिक, उसके कुछ करीबियों ने उसे फोन पर धमकाया था. जिसे उसने हल्के में लेकर अनसुना कर दिया था. लेकिन देर रात वह दोस्तों के साथ घर के बाहर था तभी बाइक सवार बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी.
घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी शलभ माथुर ने रंगदारी को लेकर फायरिंग की घटना पर संदेह जताया है. दरअसल हॉस्पिटल संचालक रमन सिंह की पृष्टभूमि आपराधिक रही है. एसएसपी ने नामजद हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई है. साथ ही नामजद आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में केस दर्ज कराया है.
बता दें, हॉस्पिटल संचालक रमन सिंह हत्या के मामले में जेल भी जा चुका है.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/dhoni-reaction-after-match-413970.html
No comments:
Post a Comment