Thursday, 2 August 2018

किशोर कुमार के बंगले पर विवाद, भतीजे ने किया प्रॉपर्टी पर दावा


READ MORE

खंडवा, नई दुनिया। पा‌र्श्व गायक स्व. किशोर कुमार के बॉम्बे बाजार स्थित प्रॉपर्टी विवादों में फंस गई है। किशोर कुमार के भतीजे अर्जुन कुमार ने इस प्रॉपर्टी पर अपना हक जता दिया है। हमारे सहयोगी नई दुनिया से विशेष चर्चा में उन्होंने कहा है कि किशोर कुमार के बंगले पर मेरा हक है और इसे मैं ही बेचूंगा। वहीं दूसरी ओर प्रॉपर्टी का सौदा करने वाले व्यवसायी अभय जैन का कहना है कि उन्होंने सुमित कुमार को 11 लाख रुपए बयाना दे दिया है।


अर्जुन कुमार ने चर्चा में बताया कि इस प्रॉपर्टी के दस्तावेज मेरे नाम से है। नगर निगम और नजूल में टैक्स मैं ही अदा करता हूं। ऐसे में सुमित कुमार इसका सौदा करने वाला कौन होता है। प्रॉपर्टी का सौदा होने की बात पर उन्होंने कहा कि खंडवा के व्यवसायी अभय जैन द्वारा झूठ फैलाया जा रहा है। अर्जुन कुमार ने यह भी कहा कि बंगले की दायरे में जितने भी दुकानदार हैं वो सब मेरे साथ हैं। प्रॉपर्टी को मैं ही बेचूंगा। इसके लिए खरीददार ढूंढने का प्रयास चल रहा है।





यह भी पढ़ें


इधर प्रॉपर्टी का सौदा करने वाले व्यवसायी अभय जैन का कहना है कि उन्होंने सुमित कुमार से 14 करोड़ रुपए में बंगले का सौदा कर लिया है। इसके लिए 11 लाख रुपए का चेक भी सुमित कुमार को बयाने के रूप में दे दिया है। जल्द ही वे इस मामले में मुंबई में परिवार वालों से मिलेंगे। जैन का कहना है कि सुमित कुमार की पत्नी से प्रॉपर्टी को लेकर सामंजस्य बनाने का प्रयास चल रहा है।


मेरी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है




यह भी पढ़ें


किशोर कुमार के भतीजे अर्जुन कुमार ने कहा कि मेरी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। उन्होंने किशोर प्रेरणा मंच पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस मंच के सदस्यों द्वारा मेरी प्रॉपर्टी को लेकर रायता फैलाया जा रहा है। इसे बेचने नहीं दिया जा रहा है। मैं भी चाहता हूं कि किशोर कुमार की यादों से जुड़ा बंगला नहीं बेचा जाए लेकिन मेरी कंडीशन खराब है इसलिए बेचना तो पड़ेगा। क्या मैं अपनी ही प्रॉपर्टी को नहीं बेच सकता। उन्होंने कहा कि बंगले को बेचने के लिए लगातार प्रयास में लगा हूं।



By Manish Negi


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/-DE1lBNak1Q/story01.htm

No comments:

Post a Comment