Thursday, 23 August 2018

'पति' ने अपने सामने करवाया बीवी का रेप! दोनों आरोपी गिरफ्तार


READ MORE

महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने एक नवविवाहिता नाबालिग लड़की का कथित रूप से बलात्कार करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पीड़ित की उम्र 17 साल है. अधिकारियों के मुताबिक, पीड़ित की मां ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. शिकायत के अनुसार, होली के दिन पीड़ित अपने पति के साथ बदलापुर में किसी रिश्तेदार के यहां गई हुई थी, जहां उसके पति की कथित शह पर एक रिश्तेदार ने उसके सामने ही रुमाल से पीड़िता का मुंह बांधकर बलात्कार किया.ये भी पढ़ेंः दवा दिलाने के बहाने चार दिन तक बच्ची से दुष्कर्म करता रहा मौसा


अधिकारियों के अनुसार, पति ने पीड़ित को धमकी भी दी कि अगर उसने घटना का ज़िक्र मां-बाप या किसी और से किया तो ठीक नहीं होगा. ठाणे पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्य आरोपी और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों आरोपियों पर बलात्कार और आपराधिक धमकी देने का केस दर्ज किया गया है. इसके अलावा चूंकि पीड़ित नाबालिग है इसलिए ‘पोक्सो एक्ट’ के तहत भी मामला दर्ज किया गया है.


ये भी पढ़ेंः 13 साल की नाबालिग से दुराचार, आरोपी पिता गिरफ्तार


पुलिस ने कहा कि जिन लोगों ने नाबालिग का विवाह करवाया, उनके खिलाफ भी ‘बाल विवाह रोकथाम अधिनियम’ के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है.


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/karobar/no-chnages-in-monetary-policy-448612.html

No comments:

Post a Comment