READ MORE
एयर इंडिया की यूनिफॉर्म पहनकर एयरलाइन के कुछ क्रू सदस्यों के नाचने और इन वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने को लेकर ‘महाराजा’ ने चेतावनी जारी की है. एयरलाइन ने क्रू सदस्यों को आगाह किया है कि यदि उन्होंने सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो डाले तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.सूत्रों ने बताया कि क्रू सदस्यों ने डांस किया. उन्होंने यूनिफॉर्म में ही किकी डांस किया. इसे गंभीरता से लेते हुए एयरलाइन ने क्रू सदस्यों को चेताया है कि वे सोशल नेटवर्किंग साइटों पर इस तरह का वीडियो नहीं डालें.
एयर इंडिया ने 21 अगस्त को सभी केबिन क्रू सदस्यों को भेजी सूचना में कहा है, ‘‘यह सामने आया है कि केबिन क्रू सदस्यों ने यूनिफॉर्म में कई वीडिया यू-ट्यूब, म्यूजिक.एलवाई (टिक टाक, फेसबुक) आदि पर डाले हैं. ये वीडियो अच्छी सोच के साथ नहीं डाले गए हैं और कंपनी को सही रूप में नहीं दिखाते.’’
एयरलाइन ने क्रू सदस्यों को निर्देश दिया है कि वे सोशल नेटवर्किंग साइटों पर इस तरह के अभद्र वीडियो डालने से बचें.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/politics/lalu-prasad-escapes-serious-injury-as-ceiling-fan-418062.html
No comments:
Post a Comment