READ MORE
अमेरिका के कैलिफोर्निया में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रमुख और अकाली दल नेता मनजीत सिंह जीके पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया. पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कैलिफोर्निया के युबा सिटी में स्थित गुरुद्वारे के बाहर कुछ लोगों ने शनिवार को सिंह के साथ धक्कामुक्की की. इस दौरान उनकी पगड़ी भी खुल गई.
वहीं स्थानीय समाचार एजेंसी ने बताया कि हमलावरों ने उनके चेहरे पर कालिख भी पोत दी. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.
#WATCH: Akali Dal leader Delhi Sikh Gurdwara Management Committee member Manjeet Singh GK attacked, face blackened outside a Gurdwara in California. 3 people have been arrested in connection with the attack. #USA (25.08.18) pic.twitter.com/HdhnlJn8zP
— ANI (@ANI) August 26, 2018
वहीं मनजीत सिंह जीके ने खुद पर हुए इस हमले की जानकारी देते हुए बताया, ‘वहां करीब 20-30 लोगों ने मुझ पर हमला कर दिया. मैंने इसका कोई जवाब नहीं दिया और अपने समर्थकों से गुरुद्वारे का सम्मान रखने को कहा. मैं इससे डरने वाला नहीं हूं और अपनी लड़ाई जारी रखूंगा.’
अमेरिका में एक हफ्ते के अंदर सिंह पर हमले की यह दूसरी घटना है. इससे पहले सोमवार को गुरुद्वारा प्रमुख और उनके परिवार के साथ न्यूयॉर्क में एक टीवी स्टूडियो के बाहर धक्कामुक्की की गई थी. सिंह ने ट्वीट कर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को इसकी जानकारी दी थी, जिसके बाद यह मामला सामने आया था.
A group of people attacked me my relatives in #NewYork. This will not scare me away from my path to serve the community. I have fought I will fight till my last breath.Such cowardly incidents do not scare me.🙏 @SushmaSwaraj @USAmbIndia @IndiainNewYork https://t.co/au9SUx1qrt
— Manjit Singh GK (@ManjitGK) August 21, 2018
अमेरिका और ब्रिटेन में हाल के दिनों में खालिस्तान समर्थक अलगाववादी संगठनों के सदस्यों का विरोध प्रदर्शन बढ़ता दिखा है. ऐसे में इस हमले के पीछे भी खालिस्तान समर्थकों का हाथ होने का शक जताया जा रहा है. हालांकि पुलिस का कहना है कि वह इस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है.
Article source: https://hindi.news18.com/news/entertainment/hollywood/box-office-collection-of-hollywood-film-black-panther-records-worldwide-biggest-opener-at-box-office-1282980.html
No comments:
Post a Comment