Wednesday, 1 August 2018

दिल्‍ली: बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़, बवानिया गैंग का शार्प-शूटर पकड़ा


READ MORE

दिल्ली के सराय काले खां इलाके में नीरज बवानिया गैंग के बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें एक बदमाश सद्दाम को पैर में गोली लगी. घायल बदमाश को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि बवानिया गैंग का सदस्‍य नवीन भांजा भागने में सफल हुआ.बताया जा रहा है कि पकड़ा गया सद्दाम बवानिया गैंग का शार्प शूटर है. मिलेनियम पार्क के पास सुबह करीब 05:15 बजे नीरज बवानिया गैंग के सदस्‍य नवीन भांजा और पुलिस के बीच एनकाउंटर हुआ. पुलिस को सूचना मिली थी कि नवीन भांजा बाइक से इस इलाके में आने वाला है. जैसे ही पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, उसने पुलिस पर गोलियां चला दीं. हालांकि बुलेट प्रूफ जैकेट के चलते किसी पुलिसकर्मी को गोली नहीं लगी.

No comments:

Post a Comment