READ MORE
बॉलीवुड जोड़ियों में काम करता आया है. बेस्ट पिता-पुत्र की जोड़ी, भाई-भाई की जोड़ी, बहन-बहन की जोड़ी या भाई-बहन की जोड़ी और अगर बात भाई-बहन की जोड़ी की करें तो तुषार कपूर और एकता कपूर बॉलीवुड की सबसे सुपरहिट भाई-बहन की जोड़ी हैं.इन दोनों ने साथ में कई फिल्मों में बतौर निर्माता – एक्टर या निर्देशक -एक्टर की तरह काम किया. लेकिन इन दोनों के एक ही फिल्म में होने से एक बार कनफ्यूज़न की स्थिति भी पैदा हुई. दरअसल ये तुषार के करियर की शुरुआती बात है.
साल 2001 में तुषार ने ‘मुझे कुछ कहना है’ के साथ हिट डेब्यू किया. इसके बाद उनकी दो फिल्में आईं, ईशा देओल के साथ ‘क्या दिल ने कहा’ और करीना कपूर के साथ ‘जीना सिर्फ मेरे लिए’. इन फिल्मों के गाने बहुत हिट हुए लेकिन ये दोनों ही फिल्में फ्लॉप हो गईं.
ऐसे में बहन एकता कपूर ने भाई के करियर की रक्षा के लिए फिल्म प्रोड्यूस करने का जिम्मा लिया. साल 2003 में ‘कुछ तो है’ को रिलीज़ किया गया. हॉलीवुड फिल्म ‘I know what you did last summer’ के इस रीमेक में तुषार के साथ ईशा देओल और अनीता हसनंदानी ने काम किया.अनीता उस ज़माने में टीवी के हिट शो ‘कभी सौतन कभी सहेली’ और ‘काव्यांजली’ का हिस्सा रह चुकीं थीं और इन दोनों धारावाहिकों का निर्माण एकता ने किया था. एकता पर्दे के पीछे रहतीं थीं और ऐसे में लोगों को लगने लगा कि एकता ही इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रही हैं.
इस फिल्म का लोकप्रिय गाना ‘दिल डिंग डांग डोले’ में तुषार और अनीता ने जबर्दस्त काम किया, लेकिन कई लोगों को लगा कि तुषार और एकता ही स्क्रीन पर काम कर रहे हैं. इस कन्फ्यूज़न की शुरुआत तब हुई जब तुषार ने कहा कि वो इस फिल्म में अपनी बहन के साथ काम करके बेहद उत्साहित हैं. व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया के अभाव में लोगों ने अनीता को ही एकता समझ लिया.
हालांकि बाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस गड़बड़ पर सभी लोग काफी हंसे और एकता की मौजूदगी में छपी तस्वीर से साफ हुआ कि तुषार अपनी बहन के साथ काम कर रहे हैं लेकिन बतौर निर्माता और एक्टर.
No comments:
Post a Comment