Saturday, 25 August 2018

'...तो इंदिरा और राजीव हार्ट अटैक से मरे थे': राहुल गांधी के बयान पर हरसिमरत कौर का तंज


READ MORE

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी साल 1984 में हुए सिख दंगों पर दिए बयान को लेकर घिरते जा रहे हैं. राहुल के बयान पर जहां पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने उनका बचाव किया है. वहीं, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने सिख दंगों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष पर तंज कसा है. हरसिमरत कौर ने कहा, ‘राहुल गांधी के हिसाब से अगर सिख नरसंहार हुआ ही नहीं था, तो आज मैं भी कहती हूं कि उनकी दादी (इंदिरा गांधी) और उनके पिता (राजीव गांधी) की हत्या नहीं हुई थी, बल्कि दोनों की मौत हार्ट अटैक से हुई थी.’विदेश से बीजेपी पर राहुल गांधी के हमलों के क्या हैं मायने?


बता दें कि यूरोप दौरे पर गए राहुल गांधी ने शुक्रवार को ब्रिटेन में कहा है कि 1984 के सिख दंगों में कांग्रेस पार्टी की कोई संलिप्तता नहीं थी. राहुल के मुताबिक, ‘यह दंगा बेहद दर्दनाक था, लेकिन कांग्रेस की इसमें कोई आपराधिक संलिप्तता नहीं थी.’


चिदंबरम बोले- सिख दंगों के वक्त बच्चे थे राहुल, नहीं ठहराए जा सकते जिम्मेदारराहुल के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने कहा, ‘अगर मैं राहुल गांधी की सोच के हिसाब से कहूं, तो सिख दंगा कभी नहीं हुआ था. इसी तरह उनके पिता (राजीव गांधी और दादी (इंदिरा गांधी) की कभी हत्या नहीं हुई थी. दोनों को तो नॉर्मल हार्ट अटैक आया था.’




हरसिमरत कौर से पहले उनके पति और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी राहुल पर हमला बोला. उन्होंने कहा, ‘राहुल ने इस बयान के जरिए साफ संदेश दिया है कि वह उनके साथ हैं, जिन्होंने 1984 में मासूम लोगों को मौत के घाट उतारा था. राहुल के इस बयान ने दंगा पीड़ितों के घाव पर नमक छिड़कने का काम किया है.’


2019 की जंग के लिए राहुल गांधी ने पुराने सिपाहियों पर जताया भरोसा, बनाई 3 टीम


चिदंबरम ने किया था बचाव?
पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने 1984 के सिख विरोधी दंगों को बेहद दर्दनाक करार दिया. हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसके लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. सिख विरोधी दंगों को लेकर चिदंबरम ने कहा, ‘1984 में कांग्रेस सत्ता में थी. तब बेहद दुखद घटना हुई और डॉ. मनमोहन सिंह इसके लिए संसद में माफी मांग चुके हैं. इसके लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. उस दौरान वह महज 13 या 14 साल के थे. उन्होंने किसी को दोषमुक्त करार नहीं दिया है.’

No comments:

Post a Comment