READ MORE
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के राज्यपाल पी सदाशिवम को आश्वासन दिया है कि बाढ़ प्रभावित राज्य को तय प्रक्रिया के अनुसार राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष से और केंद्रीय सहायता दी जाएगी.राज्यपाल ने बाढ़ के चलते केरल के लोगों की मुश्किलों के बारे में बताने के लिए शनिवार को जब नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात की तो मोदी ने कहा कि केंद्र द्वारा राज्य को जारी की गई 600 करोड़ रुपये की राशि केवल अग्रिम मदद राशि है.
रविवार को राजभवन से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को केरल में राहत और बचाव कार्यों की गति से भी अवगत कराया.
विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया है कि केंद्र द्वारा जारी 600 करोड़ रुपये की राशि केवल अग्रिम सहायता है और आश्वासन दिया कि तय प्रक्रिया के अनुसार राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष से अतिरिक्त राशि जारी की जाएगी.’’राज्यपाल ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की और उन्हें राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति तथा राहत एवं बचाव अभियान की गति से अवगत कराया.
राजभवन से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि सिंह ने भी आश्वासन दिया कि नुकसान का आकलन पूरा हो जाने के बाद तय प्रक्रिया के अनुसार अतिरिक्त कोष जारी किया जाएगा.
केरल में आई भीषण बाढ़ अब तक 302 लोगों की जान ले चुकी है. करीब चार लाख लोग बेघर हुए हैं जो राहत शिविरों में रह रहे हैं.
ये भी पढ़ें- केरल में 94 साल बाद बाढ़ का कहर, जानिए क्यों हुई ऐसी तबाही
Article source: http://timesofindia.feedsportal.com/c/33039/f/533928/s/36d73706/sc/17/l/0Ltimesofindia0Bindiatimes0N0Centertainment0Chindi0Cbollywood0Cnews0Einterviews0CExclusive0ESunny0ELeones0Esexy0Eavatar0Ein0ERagini0EMMS0E20Carticleshow0C30A0A0A36780Bcms/story01.htm
No comments:
Post a Comment