Sunday, 26 August 2018

चुनाव आयोग की आज अहम बैठक, कांग्रेस उठाएगी ईवीएम का मुद्दा


READ MORE

लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव से पहले अहम मसलों पर चर्चा के लिए चुनाव आयोग सोमवार को देश के 58 राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेगा. आयोग की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सभी सात राष्ट्रीय और 51 राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधियों को इस बैठक में बुलाया गया है.चुनाव आयोग के एजेंडा में ईवीएम का मुद्दा नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि कांग्रेस समेत विपक्ष की कई पार्टियां आयोग के सामने ईवीएम को लेकर अपनी चिंताएं रखेंगी. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस इस बैठक में अगला लोकसभा चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग दोहरा सकती है.




ये भी पढ़ें- राजनीतिक दलों से पूछे चुनाव आयोग, उनकी पार्टी में कितने बदमाश हैं? – सुप्रीम कोर्ट


इस बैठक के एंजेडा में राजनीतिक दलों के खर्च की सीमा, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, धन के दुरुपयोग को रोकने और उम्मीदवीरों के खर्च पर नज़र, अप्रवासी लोगों को मतदान का अधिकार देने और मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने जैसे मुद्दे शामिल होंगे.


इसके अलावा राजनीतिक दलों के चुनाव खर्च की सालाना ऑडिट रिपोर्ट को समय से पेश करने, ऑनलाइन चुनाव प्रचार को बढ़ावा देने और मतदान से 48 घंटे पहले सोशल मीडिया पर उम्मीदवार या राजनीतिक दलों को लेकर दुष्प्रचार को रोकने के मुद्दों पर भी बैठक में विचार किया जाएगा.

No comments:

Post a Comment