READ MORE
<p align="justify">देश में एक साथ चुनाव कराने की चर्चा के बीच आज चुनाव आयोग ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है. चुनाव आयोग इस बैठक में आने वाले विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा कर सकता है. </p>
बताया जा रहा है कि ईवीएम का मुद्दा भी इस बैठक में सामने आ सकता है. चुनाव आयोग की इस सर्वदलीय बैठक से पूर्व कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर अपील की है कि आने वाले लोकसभा चुनाव बैलट पेपर से ही होने चाहिए.
Ahead of the all party meeting called by the Election Commission later today,Congress has once again appealed to EC that the next Lok Sabha polls be held on ballot paper: Sources pic.twitter.com/ahPEMiNxzy
— ANI (@ANI) August 27, 2018
बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग इस बैठक में सभी राजनीतिक दलों के सामने पेड न्यूज़, आचार संहिता, भड़काऊ भाषण जैसे मुद्दों पर भी बात कर सकता है.
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी लगातार देश में एक देश-एक चुनाव कराने की वकालत करती आई है, हालांकि कांग्रेस ने इसका विरोध किया है. कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग में कहा गया है कि देश में एक साथ चुनाव कराना संघवाद के खिलाफ होगा.
No comments:
Post a Comment