Sunday, 26 August 2018

Honor 9N, Honor 10, Honor 9i, Honor 9 Lite को सस्ते में खरीदने का मौका


READ MORE

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर आज से Flipkart Superr Sale शुरू हो गई है। हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei के सब ब्रांड Honor ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि कंपनी अगले सप्ताह ‘The Great Honor Sale’ शुरू करेगी। द ग्रेट हॉनर सेल में कंपनी के कई स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। फ्लिपकार्ट पर The Great Honor Sale 27 अगस्त से 29 अगस्त तक चलेगी। तीन दिनों तक चलेगी वाली इस सेल की सबसे बड़ी खासियत 1 घंटे की एक फ्लैश सेल होगी। इस फ्लैश सेल में Honor 9N को खरीद पाएंगे। साथ ही Honor 9 Lite, Honor 9i और Honor 10 पर भी डिस्काउंट दिया जाएगा।फ्लिपकार्ट पर होने वाली The Great Honor Sale में Honor 9 Lite का 4 जीबी/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये में ही मिलेगा। लेकिन इस हैंडसेट पर आपको 3,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। Honor 10 की कीमत वैसे तो 32,999 रुपये है लेकिन सेल में आप इसे 27,999 रुपये में खरीद सकेंगे। हॉनर का पहला डुअल रियर और फ्रंट कैमरा वाले स्मार्टफोन Honor 9i की कीमत 17,999 रुपये है। लेकिन 27 अगस्त से शुरू होने वाली सेल में ग्राहक इस हैंडसेट को 12,999 रुपये में खरीद सकेंगे।


25 अगस्त रात 12 बजे से Honor 9N का 4जीबी रैम/ 64जीबी और 4जीबी रैम/ 128जीबी वेरिएंट की ओपन सेल शुरू हो जाएगी। हॉनर 9एन पर डिस्काउंट और कीमत पर से अभी पर्दा नहीं उठा है। बता दें कि 28 अगस्त दोपहर 12 बजे Honor 9N के 3जीबी रैम/ 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट की फ्लैश सेल होगी। कंपनी ने कहा यह ऑफर हर सप्ताह मंगलवार को ही मिलेगा। एचडीएफसी बैंक डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट भी मिलेगा, बता दें कि चुनिंदा हॉनर स्मार्टफोन खरीदने पर ही यह लाभ मिलेगा।

No comments:

Post a Comment