Wednesday, 1 August 2018

कर्नाटक बंद Live Update: उत्तरी कर्नाटक के 13 जिलों में बंद का ऐलान


READ MORE

अलग उत्तर कर्नाटक राज्य की मांग ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. बुधवार को उत्तर कर्नाटक होराता समिति के अध्यक्ष सोमाशेकर कोटंबारी ने महादायी जल विवाद को हल करने के लिए “सरकार के दृष्टिकोण” के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन करने के लिए 2 अगस्त को उत्तरी कर्नाटक के 13 जिलों में एक बंद करने के लिए बुलाया है.इससे पहले कर्नाटक के मोलकालमोरू से बीजेपी विधायक बी श्रीरामुलू ने राज्य के उत्तरी हिस्से के साथ अन्याय होने का आरोप लगाया था. उन्होंन मांग की थी कि उत्तर कर्नाटक को अलग राज्य बनाया जाए. हालांकि बीजेपी विधायक की इस मांग पर प्रदेश प्रमुख बीएस येदियुरप्पा पहले ही कह चुके हैं कि इस तरह की मांग से कोई समाधान नहीं होगा. बीजेपी सांसद शोभा करंदलजे ने भी अलग राज्य की मांग खारिज कर दी. उन्होंने  कहा कि अलग राज्य की मांग उपयुक्त नहीं है और वह इससे सहमत नहीं होंगी.


 


 

No comments:

Post a Comment