READ MORE
उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने शनिवार को कहा कि रामलीला मैदान का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने का कोई प्रस्ताव नहीं है.इससे पहले रामलीला मैदान का नाम बदलने को लेकर एक अखबार में छपी ख़बर को उद्धत करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया था, ‘वाजपेयीजी के नाम पर रामलीला मैदान आदि का नामकरण करने से वोट नहीं मिलेंगे. बीजेपी को प्रधानमंत्री का नाम बदल देना चाहिए ताकि कुछ वोट मिल जाएं क्योंकि लोग उनके नाम पर वोट नहीं करने वाले.’
इस तरह की ख़बरों को खारिज़ करते हुए उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर आदेश गुप्ता ने कहा कि इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है. उन्होंने कहा, ‘रामलीला मैदान का नामकरण वाजपेयीजी के नाम पर करने का कोई प्रस्ताव नहीं है. इस तरह की सभी ख़बरें गलत हैं.’ दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी दावा किया कि रामलीला मैदान का नाम बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है.
उन्होंने कहा, ‘राजनीतिक रूप से प्रेरित कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं कि रामलीला मैदान का नाम बदला जाएगा. हम भगवान राम के भक्त हैं, रामलीला मैदान का नाम बदलने का कोई सवाल नहीं उठता.’मेयर ने इस बात को खारिज़ कर दिया कि एनडीएमसी के कुछ पार्षदों ने नाम बदलने का सुझाव दिया था.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/aishwarya-rai-sanjay-gupta-bollywood-bajirao-mastani-415369.html
No comments:
Post a Comment