READ MORE
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लंदन में हैं. वहां की मीडिया से बातचीत के दौरान शनिवार को पीएम बनने से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि फिलहाल वह इस बारे में नहीं सोच रहे हैं. बता दें कि कुछ दिनों पहले जब उनसे ऐसा ही सवाल पूछा गया था तब उन्होंने कहा था- ‘हां, क्यों नहीं.’चिदंबरम बोले- सिख दंगों के वक्त बच्चे थे राहुल, नहीं ठहराए जा सकते जिम्मेदार
राहुल गांधी ने कहा, “मैं फिलहाल इस बारे में नहीं सोच रहा हूं. मैं खुद को विचारधारा की लड़ाई लड़ते हुए देखता हूं. मुझमें यह बदलाव 2004 के बाद आया है. मैंने महसूस किया है कि भारत और भारतीयता पर एक खतरा मंडरा रहा है और मैं उसे ही बचाने की कोशिश कर रहा हूं.”
‘…तो इंदिरा और राजीव हार्ट अटैक से मरे थे’: राहुल गांधी के बयान पर हरसिमरत कौर का तंजइस दौरान डोकलाम विवाद को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को फिर आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा, “चीनी सेना अभी भी डोकलाम में है. वे वहां निर्माणकार्य कर रहे हैं. पीएम हाल ही में चीन गए थे, लेकिन वहां उन्होंने डोकलाम पर चर्चा ही नहीं की. कोई आपके यहां घुसता है, आपको थप्पड़ मारता है और आप शिखर वार्ता करते हैं.”
बता दें कि कुछ वक्त पहले कांग्रेस की कोर वर्किंग कमिटी की बैठक के बाद पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि 2019 में यदि कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनती है तो राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री होंगे. उन्होंने कहा था कि पार्टी कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी. हालांकि बाद में यह साफ किया गया था कि राहुल गांधी किसी योग्य उम्मीदवार के लिए पीछे हटने के लिए तैयार हैं.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/aishwarya-rai-sanjay-gupta-bollywood-bajirao-mastani-415369.html
No comments:
Post a Comment