Wednesday, 1 August 2018

दिल्ली पुलिस ने किया साकेत के SHO को बर्खास्त, रिश्वत लेते हुए CBI ने किया था गिरफ्तार


READ MORE

दिल्ली पुलिस ने साकेत के एसएचओ को पद से बर्खास्त कर दिया है. हटाए गए एसएचओ को सीबीआई ने मंगलवार को घूस लेते हुए रंगे हाथों गरिफ्तार किया था. दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को आरोपी दरोगा को निलंबित किया था. हौजखास के एटीओ को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है.बता दें सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के साकेत थाना प्रभारी (एसएचओ) और अधिवक्ता को यूनिटेक लि. से जुड़े मामलों में 2 लाख रुपये के कथित रिश्वत लेन-देन को लेकर गिरफ्तार किया था. कंपनी के संस्थापक रमेश चंद्रा के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है.


कहा जा रहा है कि साकेत की अदालत ने यूनिटेक लि. से जुड़े 47 मामलों की जांच के लिये उसी थाने को भेजा था. अधिकारियों ने कहा कि कंपनी इन मामलों को ‘निपटाने’ के लिये उस एसएचओ को कथित रूप से नियमित रूप से रिश्वत देती रही.


केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मिली जानकारी के आधार पर छापे मारे और बताया गया कि इस छापे में अधिवक्ता नीरज वालिया उस एसएचओ को कथित रूप से 2 लाख रुपये का रिश्वत देते हुए पकड़ा गया. दोनों को गिरफ्तार किया गया है.जांच एजेंसी ने नौ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. इन नौ आरोपियों में आठ व्यक्ति तथा एक कंपनी यूनिटेक लि. है. आरोप पत्र में दोनों गिरफ्तार आरोपियों के अलावा यूनिटेक के प्रवर्तक रमेश चंद्रा, अजय चंद्रा, उपमा चंद्रा, सीमा चंद्रा, प्रदीप कुमार तथा दिल्ली पुलिस के अन्य अधिकारी संजय शर्मा के नाम शामिल हैं.


इसे भी पढ़ें-
RBI ने महंगा किया कर्ज, अब बढ़ जाएगी आपकी होम-ऑटो लोन की EMI
कर्नाटक बंद: CM कुमारस्वामी बोले, अलग राज्य की मांग को लेकर नहीं मिल रहा है समर्थन


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/ravi-shankar-prasad-says-no-fly-by-night-operator-will-be-allowed-to-play-with-data-1393594.html

No comments:

Post a Comment