READ MORE
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मध्यप्रदेश, राजस्थान, छतीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा 1 नवंबर को करेगी. इन विधानसभा चुनाव के चयन के लिए बीजेपी ने 1 नवंबर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई है.बीजेपी मुख्यालय में होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे.
मोदी और शाह के अलावा बैठक में राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, नितिन गड़करी, जेपी नड्डा, थावरचंद गहलोत, शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी संगठन महासचिव रामलाल, शाहनवाज हुसैन और बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष विजया राहठकर मौजूद रहेंगे.
जिन पांच राज्यों में चुनाव हैं उन सभी प्रदेशों के अध्यक्ष, संगठन मंत्री, प्रदेश के प्रभारी, चुनाव प्रभारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे.सूत्रों की माने तो इस चुनाव समिति के बाद इन पांच राज्यों के लिए दुबारा चुनाव समिति की बैठक नहीं होगी. इस बैठक में जिन सीटों पर उम्मीदवार तय नहीं होंगे, उन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय करने का अधिकार पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को दिया जाएगा. शाह प्रदेश नेतृत्व के साथ चर्चा के बाद उम्मीदवारों का नाम तय करेंगे.
बता दें कि इससे पहले छतीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के लिए बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 20 नवंबर को हो चुकी है, जिसमे बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के लिए 77, तेलंगाना के लिए 38 सीटों और मिजोरम चुनावों के लिए 13 उम्मीदवारों की सूची जारी की जारी की है.
ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में मायावती-अखिलेश के बीच गठबंधन की अटकलें तेज
No comments:
Post a Comment