Sunday, 28 October 2018

ऑपरेशन कमल 2.0 पर सिद्धारमैया ने बीजेपी को चेताया, कहा- कोमा में है पार्टी


READ MORE

(अनुप गुप्ता) कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस की गठबंधन सरकार के गिरने की आशंका व्यक्त करने की बीजेपी की टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने रविवार को कहा कि भगवा पार्टी अपने पिछले कर्मों की वजह से राज्य में पहले से ही ‘कोमा’ में है.


उन्होंने बीजेपी को ‘ऑपरेशन लोटस’ में लिप्त होने के खिलाफ भी चेताया. सिद्धरमैया राज्य में जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन समन्वय समिति के प्रमुख हैं.


‘ऑपरेशन लोटस’ का मतलब बीजेपी द्वारा 2008 में तत्कालीन सरकार की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए विपक्ष के विधायकों को दल-बदलने के लिए कथित रूप से लालच देने से है. तब मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा थे.उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि येदियुरप्पा (अब प्रदेश भाजपा प्रमुख) ने एक बार बयान दिया था कि सरकार गिर जाएगी. कई ऑपरेशनों के बावजूद कमल (बीजेपी का चुनाव चिन्ह) कर्नाटक में कोमा में है. अब फिर से ‘ऑपरेशन लोटस’ में अपने हाथ अजमाने का दुस्साहस ना करें.


ये भी पढ़ें: कर्नाटक उपचुनाव: बीजेपी से मुकाबला करने के लिए जेडीएस-कांग्रेस फिर आए साथ


कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी राज्य में विपक्षी पार्टी ही रहेगी.


सिद्धरमैया का यह ट्वीट येदियुरप्पा और अन्य भाजपा नेताओं द्वारा बार-बार की गई टिप्पणी की प्रतिक्रिया में आया है. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने इस साल मई में एच डी कुमारस्वामी की अगुवाई में बनी जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार की स्थिरता को लेकर आशंका व्यक्त की है.


ये भी पढ़ें- कर्नाटक में BSP के इकलौते मंत्री ने कहा- राज्य में अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ेगी पार्टी

No comments:

Post a Comment